कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के राताखार एनीकट डैम में एक युवक और युवती ने छलांग लगा दी। युवक को बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन युवती अभी भी लापता है। दोनों को बचाने के प्रयास में एक पुलिसकर्मी ने नदी की तेज धारा में छलांग लगा दी, वह भी डूबते-डूबते बचे। हालांकि, उनके साथी ने ट्यूब फेंककर उनकी जान बचाई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

घटना गुरुवार 18 सितंबर की है। बताया जा रहा है कि युवक ने लगभग 25 फीट ऊंचे डेम से छलांग लगाई थी। डेम के ऊपर उसकी बाइक खड़ी मिली, जिससे आशंका है कि वह अकेला आया था। सबसे पहले वहां मौजूद मछुआरों ने युवक को टापू पर फंसा देखा और तुरंत 112 डायल कर कोतवाली थाने में सूचना दी। युवक को 5 घंटे के रेस्क्यू के बाद बचा लिया गया है, जिसका नाम राहुल है। उसने बताया कि वह युवती से प्यार करता है, घर वालों ने शादी से मना किया तो दोनों कूद गए थे। युवती को बचाने रेस्क्यू जारी है।

जानकारी के मुताबिक, युवक को बचाने के लिए कोतवाली थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी चंद्रकांत गुप्ता और उनके दो साथी नदी में कूद पड़े। बचाव अभियान के दौरान चंद्रकांत गुप्ता तेज धार में बहने लगे और उनकी जान खतरे में पड़ गई। हालांकि, मौके पर मौजूद दूसरे पुलिसकर्मी ने सूझबूझ दिखाते हुए उन्हें ट्यूब फेंककर सुरक्षित निकाला। फिलहाल, नगर सेना की रेस्क्यू टीम टापू पर फंसे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पूछताछ में युवक ने बताया कि युवती से वह बेहद प्यार करता था और दोनों एक दूसरे को चाहते थे। घर वालों ने शादी से इनकार किया जिसके चलते दोनों डेम के ऊपर से एक दूसरे का हाथ पकड़ कर छलांग लगा दिया। युवती का अब तक पता नहीं चल सका है। युवक ने खुद का नाम काशी नगर निवासी राहुल नामदेव पिता शांति लाल बताया है। वही लापता युवती एमपी नगर अटल आवास 22 वर्षीय शीलू त्रिपाठी बताया जा रहा है।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version