राष्ट्रवाणी: CG News : हकीमुद्दीन नासिर, महासमुंद. शहर के इमलीभाठा वार्ड में टीवी-फ्रिज रिपेयरिंग दुकान में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. इलाके में काले धुएं का गुब्बार देखकर हड़कंप मच गया. दुकान के अंदर रखा टीवी, फ्रिज समेत लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया. जानकारी के मुताबिक, डीके फ्रिज-टीवी सेंटर में रविवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लगी. दुकान संचालक का नाम धनेश निषाद बताया जा रहा है. घटना की सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचा. प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आ रहा है. आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा सामान चपेट में आ गया. देखते ही देखते टीवी, फ्रिज और रिपेयरिंग से जुड़े अन्य सामान जलने लगे. आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. नुकसान लाखों में अनुमानित है. रिहायशी इलाका होने के कारण आग के आसपास की दुकानों और मकानों तक फैलने की आशंका बनी हुई थी. फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद और स्थानीय नागरिकों ने टैंकर के पानी से आग बुझाने का प्रयास किया. इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की. कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है. वहीं हादसे के कारणों की जांच जारी है.
Trending
- Success Story: 13 साल की उम्र में छोड़ना पड़ी पढ़ाई, साइकिल पर बेचा मक्खन; फिर ऐसे बना दी ₹1000 करोड़ की कंपनी – राष्ट्रवाणी
- वालचंदनगर का दिलचस्प इतिहास: कॉटन कारोबारी से देश को पहली डिफेंस कंपनी देने वाले सेठ वालचंद की कहानी; इसरो के भी बने खास – राष्ट्रवाणी
- ग्लोबल मंच, लोकल फायदा: भारत के युवा, किसान और महिलाओं को मिलेगा 21 देशों का सहयोग, BRICS में प्रधानमंत्री मोदी ने रखा विजन – राष्ट्रवाणी
- अंबानी की कंपनी ले रही अमेरिकी बैंक से ₹18268 करोड़, क्यों आई ये नौबत? इसलिए होगा फंड का इस्तेमाल – राष्ट्रवाणी
- कभी क्लर्क था सिनेमा का ये हीरो, 50s में लगाई सुपरहिट फिल्मों की झड़ी… ‘वन-मैन इंडस्ट्री’ बन किया राज – राष्ट्रवाणी
- ‘अपनी पब्लिसिटी में कैसी शर्म…’ हिंदी और मराठी सिनेमा में सफलता का श्रेय खुद को देती हैं Sai Tamhankar – राष्ट्रवाणी
- पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान दूसरी बार बनने वाली हैं मां, 41 की उम्र में किया प्रेग्नेंसी का ऐलान – राष्ट्रवाणी
- गालिब की गजल से बना था Suraiya का टाइमलेस सॉन्ग, 72 साल बाद भी चढ़ा रहता है लोगों की जुबां पर – राष्ट्रवाणी

