राष्ट्रवाणी: CG News : हकीमुद्दीन नासिर, महासमुंद. शहर के इमलीभाठा वार्ड में टीवी-फ्रिज रिपेयरिंग दुकान में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. इलाके में काले धुएं का गुब्बार देखकर हड़कंप मच गया. दुकान के अंदर रखा टीवी, फ्रिज समेत लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया. जानकारी के मुताबिक, डीके फ्रिज-टीवी सेंटर में रविवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लगी. दुकान संचालक का नाम धनेश निषाद बताया जा रहा है. घटना की सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचा. प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आ रहा है. आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा सामान चपेट में आ गया. देखते ही देखते टीवी, फ्रिज और रिपेयरिंग से जुड़े अन्य सामान जलने लगे. आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. नुकसान लाखों में अनुमानित है. रिहायशी इलाका होने के कारण आग के आसपास की दुकानों और मकानों तक फैलने की आशंका बनी हुई थी. फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद और स्थानीय नागरिकों ने टैंकर के पानी से आग बुझाने का प्रयास किया. इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की. कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है. वहीं हादसे के कारणों की जांच जारी है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version