राष्ट्रवाणी: बलौदाबाजार: Fertilizer Supply Rules किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था में जल्द बदलाव होने जा रहा है। भारत सरकार के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में किसानों को टोकन के माध्यम से उर्वरक बेचने की व्यवस्था लागू की जाएगी। केंद्र सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने उर्वरकों के वितरण, बिक्री और मूल्य नियंत्रण को पारदर्शी बनाने के लिए फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल तैयार किया है।
नई व्यवस्था के तहत उर्वरकों की बिक्री मुख्य रूप से पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनों के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए आधार या अन्य मान्य पहचान पत्र के जरिए बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था रहेगी। इससे उर्वरक बिक्री का रिकॉर्ड रखने और वितरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।
Fertilizer Supply Rules नए फ्रेमवर्क के तहत उर्वरक विक्रेताओं को अपनी दुकानों के बाहर उपलब्ध स्टॉक और निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) का बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा। निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूलने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उर्वरकों की उपलब्धता और मांग पर निगरानी रखने के लिए इंटीग्रेटेड फर्टिलाइजर मैनेजमेंट सिस्टम (आईएफएमएस) पोर्टल की व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।
इसके जरिए राज्यों और जिलों में उर्वरकों की मांग एवं उपलब्धता की वास्तविक समय में निगरानी की जाएगी। वहीं, यूरिया जैसे कृषि उपयोग के उर्वरकों को गैर-कृषि कार्यों और उद्योगों में अवैध रूप से इस्तेमाल करने पर रोक लगाने के लिए निगरानी तंत्र को सख्त किया जाएगा। नई व्यवस्था में किसानों को मिट्टी की जरूरत के अनुसार उर्वरकों का इस्तेमाल करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
इसके तहत यूरिया, डीएपी और एनपीके का संतुलित उपयोग करने के साथ जैव उर्वरकों और नैनो यूरिया के इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा। इससे मिट्टी की सेहत बनाए रखने और उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है।
विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है। Web Title: Rules for Fertilizer Supply Changed in Chhattisgarh Brother-Sister Death News: भाई की मौत की खबर सुनते ही बहन ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे के अंदर मिली इस हाल में, इलाके में दौड़ी शोक की लहर CG News: राज्योत्सव पर छत्तीसगढ़ के इन दो शहरों में शुरू हो सकती है इलेक्ट्रिक बस!
उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में कल होगा करार Dongargarh Navratri Mela Preparations: एसपी अंकिता शर्मा ने बताया, ‘रात में देवी-दर्शन करने डोंगरगढ़ क्यों आते है भक्त’.. इस बार 1100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती, सुने आप भी Dy मुख्यमंत्री Brajesh Pathak News: कम उम्र में बढ़ रहे हार्ट अटैक और लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों के मामले, बचाव पर देना होगा ध्यान: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक Lucknow Integrated Bus Terminal News: राजधानी में बनेगा आधुनिक बस टर्मिनल, यात्रियों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा अनुभव, योगी कैबिनेट की बैठक में लिया गया निर्णय Big Gift for Government Employees: दिवाली से पहले राज्य के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा.. इस बैंक के साथ MoU, स्पेशल सैलरी अकाउंट के साथ मिलेंगे ये फायदे.. UP News: मरीजों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार अलर्ट, नियमों की अनदेखी पर एक साथ इतने एंबुलेंस पर कार्रवाई, संचालकों को दी ये चेतावनी मुख्यमंत्री Yogi Adityanath News: सीएम योगी ने राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित भाजपा प्रत्याशियों को दी बधाई, कहा- राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे सभी
