राष्ट्रवाणी: CG Student Missing Case: छत्तीसगढ़ में हर दिन रहस्यमयी तरीके से गायब हो रहे लोग, अब इस हॉस्टल से कई छात्राएं लापता, मचा हड़कंप कोंडागांव। CG Student Missing Case: छत्तीसगढ़ में इन दिनों कई लोगों की गायब होने की खबर ने सनसनी फैला दी है, एकलौते राजधानी रायपुर से करीब 200 लोग लापता है, इसमें महिला, पुरुष और युवक भी शामिल है, लेकिन इसी बीच कोंडागांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से 3 छात्राएं अचानक गायब (Girls Missing From Hostel) हो गई, छात्रों की गायब होने की खबर से छात्रावास में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गोलावंड छात्रावास के तीन छात्राएं बीती रात से लापता है, छात्रावास वार्डन की सूचना पर सरपंच, परिजन समेत सहायक आयुक्त छात्रावास पहुंचे। इसके साथ ही पुलिस थाने में भी सूचना दे दी गई है। CG Student Missing Case सहायक आयुक्त का ने दावा करते हुए कहा कि, तीनों छात्राएं भूत के डर से हॉस्टल से भाग निकले है, वहीं छात्राओं के परिजनों ने छात्रावास के अव्यवस्थाओं पर सवाल उठाया है, उनका कहना है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया है।

बता दें कि रायपुर में पिछले शनिवार से रविवार के बीच 24 घंटे में गुमशुदगी की 159 प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई हैं। दर्ज मामलों में सबसे अधिक संख्या महिलाओं की है। कुल 78 महिलाएं लापता हैं, जिनमें गृहणियां, नवविवाहिता और कामकाजी महिलाएं शामिल हैं।

इसके अलावा 54 वयस्क पुरुष, 17 बच्चे व नाबालिग और 10 बुजुर्ग लापता हैं। सबसे ज्यादा मुजगहन में 16, उरला में 18, गुढ़ियारी में 13, खमतराई में 11, टिकरापारा में 9, डीडी नगर, पंडरी में 7-7, आमानाका, गंज, राजेंद्र नगर, खम्हारडीह में 5-5, तेलीबांधा में 4, सरस्वती नगर, पुरानी बस्ती में 3-3, सिविल लाइन, मौदहापारा में 2-2 और आजाद चौक, गोलबाजार, कोतवाली, कबीर नगर में 1-1 मामला दर्ज हुआ है।

वहीं ग्रामीण थानों में खरोरा में 7, तिल्दा नेवरा में 5, अभनपुर, धरसीवां, मंदिर हसौद, सिलतरा में 4-4, आरंग, गोबरा नवापारा, माना कैंप में 3-3, विधानसभा में 2 और राखी में 1 मामला सामने आया है। उत्तर: कोंडागांव के गोलावंड स्थित एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से तीन छात्राएं लापता होने की जानकारी सामने आई है।

सवाल आपका है… 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है. Web Title: Three female students missing from the Kondagaon Eklavya Vidyalaya hostel. Brother-Sister Death News: भाई की मौत की खबर सुनते ही बहन ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे के अंदर मिली इस हाल में, इलाके में दौड़ी शोक की लहर CG News: राज्योत्सव पर छत्तीसगढ़ के इन दो शहरों में शुरू हो सकती है इलेक्ट्रिक बस!

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में कल होगा करार Dongargarh Navratri Mela Preparations: एसपी अंकिता शर्मा ने बताया, ‘रात में देवी-दर्शन करने डोंगरगढ़ क्यों आते है भक्त’.. इस बार 1100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती, सुने आप भी Dy मुख्यमंत्री Brajesh Pathak News: कम उम्र में बढ़ रहे हार्ट अटैक और लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों के मामले, बचाव पर देना होगा ध्यान: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक Lucknow Integrated Bus Terminal News: राजधानी में बनेगा आधुनिक बस टर्मिनल, यात्रियों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा अनुभव, योगी कैबिनेट की बैठक में लिया गया निर्णय Big Gift for Government Employees: दिवाली से पहले राज्य के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा.. इस बैंक के साथ MoU, स्पेशल सैलरी अकाउंट के साथ मिलेंगे ये फायदे.. UP News: मरीजों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार अलर्ट, नियमों की अनदेखी पर एक साथ इतने एंबुलेंस पर कार्रवाई, संचालकों को दी ये चेतावनी मुख्यमंत्री Yogi Adityanath News: सीएम योगी ने राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित भाजपा प्रत्याशियों को दी बधाई, कहा- राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे सभी

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version