बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजपुर में नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है, जहां उसूर क्षेत्र के नेल्लाकांकेर गांव में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी, जिनकी पहचान तिरुपति सोढ़ी और रवि कट्टम के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने धारदार हथियार से दोनों पर वार किया है. पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर घटना की जानकारी दी है. इससे पहले 13 अक्टूबर को नक्सलियों ने बेरहमी से भाजपा नेता की हत्या कर दी थी.

मुखबिरी का आरोप लगाते हुए नक्सलियों ने बीजापुर जिले के पूनेम सत्यम को मौत के घाट उतार दिया था. इस दौरान उन्होंने अपना पुराना रवैया दोहराते हुए शव के पास पर्चा फेंका था, जिसमें कई गंभीर आरोप लगाये हैं. हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियों के मद्देड़ एरिया कमेटी ने ली थी.



Share.
Leave A Reply

Exit mobile version