राष्ट्रवाणी: CG News : पुरुषोत्तम पात्र, गरियाबंद. तस्वीरों में नजर आ रही सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की है. यह हाल क्षेत्र में हुई बारिश के बाद का है. पांच साल पहले अंतिम बार सड़क का मरम्मत किया गया था. अब हालत जर्जर होने पर ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से सड़क दोबारा ठीक करने की मांग की लेकिन इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया. मंगलवार को कुरलापारा से थाना मार्ग पर 100 मीटर हिस्से में परेशान ग्रमाीणों ने धान रोपाई कर अनोखा प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का कहना है कि कुरलापारा से थाना मार्ग पर 100 मीटर हिस्से में बारिश के पानी से सड़क गायब हो जाती है. हल्की बारिश में भी मार्ग कीचड़ से लथपथ हो जाता है. हालात ऐसे हो गए हैं कि चलना भी मुश्किल हो चुका है. न पैदल चलने वाले और न ही दोपहिया वाहन मार्ग का इस्तेमाल कर पाते हैं. जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) से अमलीपदर-खरीपथरा मार्ग पर सड़क बनाया गया था,सड़क दो बार बनाया जा चुका है. अंतिम बार 2021 में सड़क बनाया गया था. पांच साल पहले बनाया गया सड़क अब जर्जर हुआ तो रिनिवल की मांग शुरू हो गई है. PMGSY उपयंत्री सौरभ दास ने बताया कि पांच साल पहले सड़क निर्माण हुआ था. सड़क रिनिवल के लिए प्रस्ताव बनाकर विभाग को भेजा गया है. मंजूरी मिलने के बाद सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version