धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शुक्रवार देर शाम खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई. यह हादसा कुकरेल के पास माकरदोना मोड़ पर हुआ. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची.

तीनों युवकों को एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल भेजा गया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों में दो युवक डोमेश्वर नेताम और दिवस ध्रुव बाजार कुर्रीडीह का रहने वाला है. एक युवक पालेश्चर यादव पीपरछेड़ी का रहने वाला है. डोमेश्वर नेताम सीएएफ का जवान था, जो हफ्तेभर पहले छुट्‌टी पर अपना घर आया था.

तीनों युवक धमतरी से काम निपटाकर वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. हादसे के बाद गांव व आसपास इलाके में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version