राष्ट्रवाणी, 08 अप्रैल। सोशल मीडिया पर वर्दी पहनकर रील बनाना मस्तूरी थाना में पदस्थ एक सिपाही को भारी पड़ गया। इसे पुलिस विभाग की गरिमा के विपरीत आचरण और वर्दी का दुरुपयोग मानते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सिपाही को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है।

आरक्षक देवानंद केवट मस्तूरी थाना में पदस्थ है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल एक वीडियो में वह अपनी पत्नी के साथ हलो रानी, हाय रानी गीत पर वर्दी पहनकर रील बनाते नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यह तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने संज्ञान लिया।

मामले की जांच कराई गई, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि सिपाही का यह कृत्य पुलिस विभाग की गरिमा और पेशेवर मानकों के विपरीत है।

सिपाही को मस्तूरी थाना से हटाकर बिलासपुर रिजर्व सेंटर अटैच कर दिया गया है। एसएसपी ने कहा कि पुलिस की वर्दी केवल एक ड्रेस नहीं, बल्कि सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है। इसे व्यक्तिगत मनोरंजन या सोशल मीडिया के लिए उपयोग करना पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने यह भी कहा कि हाल के दिनों में वर्दी में रील बनाने की बढ़ती प्रवृत्ति चिंताजनक है और इस पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version