राष्ट्रवाणी: Oriental Insurance Company blacklisted in Chhattisgarh: राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, इस इंश्योरेंस कंपनी को तीन साल के लिए किया ब्लैकलिस्ट, जानिए किस मामले में विमानन संचालनालय ने लिया एक्शन /image: Social Media रायपुर। Oriental Insurance Company blacklisted in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे के निराकरण में चार साल से अधिक समय तक हुई देरी के मामले में कड़ा कदम उठाते हुए द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) को तीन वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है।

विमानन संचालनालय ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए कंपनी के विरुद्ध यह कार्रवाई की है। मामला मई 2022 में रायपुर एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हुए राज्य शासन के हेलीकॉप्टर से संबंधित है। राज्य शासन द्वारा हेलीकॉप्टर का बीमा ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी से कराया गया था और निर्धारित बीमा प्रीमियम का पूर्ण भुगतान किया गया था।

दुर्घटना के बाद राज्य शासन की ओर से बीमा दावा प्रस्तुत किया गया, लेकिन कंपनी द्वारा इस दावे को चार वर्ष से अधिक समय तक लंबित रखा गया और अंततः अगस्त 2026 में इसे अस्वीकार कर दिया गया। विमानन संचालनालय ने पूरे प्रकरण के परीक्षण में पाया कि सार्वजनिक संपत्ति से जुड़े बीमा दावे के निराकरण में अत्यधिक विलंब हुआ और राज्य शासन के प्रकरण के निपटारे में कंपनी का रवैया असंगत रहा।

शासन ने इसे सार्वजनिक धन और शासकीय हित से जुड़ा गंभीर विषय मानते हुए कार्रवाई की है। अधिकारियों के अनुसार शासकीय हेलीकॉप्टर सार्वजनिक संपत्ति है, जिसकी खरीदी और बीमा में जनता का पैसा लगा है। ऐसी स्थिति में बीमा दावे को वर्षों तक लंबित रखने का आर्थिक प्रभाव अंततः सार्वजनिक संसाधनों पर पड़ता है।

शासन का स्पष्ट मत है कि सरकार के साथ कार्य करने वाली प्रत्येक सेवा प्रदाता संस्था को अपनी संविदात्मक जिम्मेदारियों और प्रतिबद्धताओं का समयबद्ध रूप से पालन करना होगा। राज्य शासन ने इस मामले में प्राकृतिक न्याय और निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित किया। ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

कंपनी ने अपना लिखित जवाब प्रस्तुत किया और उसे व्यक्तिगत सुनवाई का भी अवसर दिया गया। कंपनी का पक्ष सुनने और उपलब्ध तथ्यों एवं अभिलेखों का परीक्षण करने के बाद विमानन संचालनालय ने कारणों सहित आदेश पारित करते हुए कंपनी को तीन वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट करने का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया ।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शासन के साथ काम करने वाले प्रत्येक सेवा प्रदाता के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन आवश्यक है। सार्वजनिक दावों के निपटारे में अनावश्यक विलंब को सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया मानकर नहीं छोड़ा जा सकता, क्योंकि इससे न केवल शासन के वित्तीय हित प्रभावित होते हैं, बल्कि सेवा व्यवस्था के प्रति विश्वास भी कमजोर होता है।

राज्य शासन की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक संपत्ति, शासकीय धन और राज्य के वित्तीय हितों से जुड़े मामलों में जवाबदेही सर्वोपरि है। शासन के साथ कार्य करने वाली संस्थाओं से समयबद्ध, पारदर्शी और उत्तरदायी सेवा की अपेक्षा की जाती है तथा सार्वजनिक हित प्रभावित होने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी को तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट किया गया है। सवाल आपका है… 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है. Web Title: Oriental Insurance Company blacklisted in Chhattisgarh Telibandha Chowk New Name: बदले जाएंगे तेलीबांधा चौक समेत 38 जगहों के नाम, मुख्यमंत्री साय ने किया बड़ा ऐलान, जानें अब क्या होगा नया नाम Doraemon Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ की सुनामी, फिर भी ‘डोरेमोन’ ने नहीं मानी हार!

दूसरे मंगलवार को कमाई में दिखा गजब का दम Tikamgarh Suicide Attempted : जिला कोर्ट में युवक ने की सुसाइड की कोशिश। फांसी लगाकर की खुदकुशी की कोशिश IAS Transfer Order Today List 2026: नवरात्रि शुरू होने से पहले ही प्रशासनिक महकमे में बड़ी सर्जरी, 42 IAS सहित 49 अधिकारियों का हुआ तबादला, बदल दिए गए 8 जिलों के अधिका​री Repo Rate Kya Hai: आपकी EMI का आरबीआई से क्या है कनेक्शन?

रेपो रेट बढ़ने पर जेब क्यों ढीली होती है और कम होने पर कैसे मिलती है राहत, जानें सबकुछ Dhamtari Suicide News : पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। मृतक आरक्षक ओंकार सोनवानी डायल 112 में था पदस्थ Gyanesh Kumar Chhattisgarh Visit Cancelled: Gyanesh Kumar का Chhattisgarh दौरा अचानक टला!

दंतेवाड़ा-चित्रकोट-भोरमदेव जाने का था कार्यक्रम Fake Ration Card Complaint in Dhamtari: जिनका अस्तित्व ही नहीं उनके नाम से बन गए हजारों राशन कार्ड…सुनकर कलेक्टर साहब भी रह गए हैरान, जानिए छत्तीसगढ़ के किस जिले का है मामला

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version