राष्ट्रवाणी: रायपुर: CG Private Job Latest Update छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा 7 एवं 8 अक्टूबर 2026 को राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में और कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की अध्यक्षता में आयोजित इस रोजगार मेले में तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों के 8 हजार से अधिक रिक्त पदों पर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। CG Private Job Latest Update सचिव कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग ड. बसवराजू एस. ने बताया कि द्वारा रोजगार मेले में प्रदेश के वृहद उद्योगों एवं निजी प्रतिष्ठानों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध रिक्त पदों के लिए युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।
इच्छुक युवा erojgar.cg.gov.in (ई-रोजगार पोर्टल) पर उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी प्राप्त करने के साथ रोजगार मेले के लिए अपना पंजीयन भी करा सकते हैं। राज्य एवं जिला स्तरीय रोजगार मेलों में चयनित आवेदकों को कार्यक्रम के दौरान ऑफर लेटर प्रदान किए जाने की भी तैयारी की गई है। इसके साथ ही रोजगार मेले में आने वाले युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं उद्योगों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी प्राप्त करने और अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार के लिए आवेदन करने का अवसर मिलेगा।
रोजगार मेले में अधिकाधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों सहित विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। संबंधित विभागों एवं जिलों को भी युवाओं तक रोजगार मेले की जानकारी पहुंचाने और उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
राज्य शासन द्वारा आयोजित यह रोजगार मेला प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थानों एवं उद्योगों से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा। शासन ने आयोजन को सफल बनाने तथा अधिकाधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
Web Title: CG Private Job Latest Update: Recruitment for 8000 Posts in Private Sector भाजपा Rajya Sabha Candidates Name List: भाजपा ने जारी की लिस्ट.. ये आठ उम्मीदवार जायेंगे राजयसभा, दो महिला नेत्रियों को भी मौक़ा मुख्यमंत्री Yogi Bhadohi Visit: सीएम योगी ने भदोही को दी 1,340 करोड़ के विकासकार्यों की सौगात, काशी नरेश विश्वविद्यालय की डिग्री को लेकर किया किया बड़ा ऐलान, युवाओं को मिलेगा फायदा Diwali With Xiaomi सेल: दिवाली से पहले फोन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले!
आधी कीमत तक सस्ते हो सकते हैं ये स्मार्टफोन, कहीं मौका हाथ से न निकल जाए Bilaspur News: नाबालिग ने खुद का गला और कलाई रेता, घर के कमरे में खून से लथपथ मिली नाबालिग Bank Account: सालों तक खाते को छुआ तक नहीं और जमा पैसा सरकार के पास चला गया, तो वापस मिलेगा या डूबेगा, जानें क्या कहता है आरबीआई नियम?
Supreme Court on Gyanesh Kumar: विपक्ष को ‘सुप्रीम झटका’.. CEC ज्ञानेश कुमार को सस्पेंड करने से किया साफ़ इंकार, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से माँगा जवाब मुख्यमंत्री Yogi On Sultanpur Road Accident: सुल्तानपुर सड़क हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों के लिए किया मुआवजे का ऐलान Flight Ticket कीमत Hike: दिवाली-छठ पर फ्लाइट से घर जाना पड़ेगा महंगा!
एयरलाइन ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, अब टिकट के लिए देने पड़ेंगे ज्यादा पैसे
