रायपुर, 10 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार राज्य में कुल 24 आईपीएस अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

इस प्रशासनिक फेरबदल में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों और वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। राजनांदगांव, बेमेतरा, सरगुजा-बिलासपुर संभाग, कोंडागांव, कोरिया, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, दंतेवाड़ा, धमतरी, कबीरधाम, सूरजपुर, बालोद, बलरामपुर और कांकेर सहित कई जिलों में नए पुलिस अधीक्षक पदस्थ किए गए हैं।

आदेश के तहत श्री अजय कुमार यादव को पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज बनाया गया है, जबकि श्री बालाजी राव सोमावर और श्री पवन कुमार अग्रवाल को पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, श्री चंद्रमोहन सिंह को दंतेवाड़ा का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। श्री शिल्पी बंसल को बेमेतरा, श्री सुनील शर्मा को सारंगढ़-बिलाईगढ़, श्री जितेंद्र कुमार यादव को कबीरधाम, श्री चेतना किरण गंगराम को बालोद, श्री योगेश कुमार पटेल को सूरजपुर, श्री जय गोविंद रामप्रसाद को बलौदाबाजार-भाटापारा, श्री उमेश प्रसाद गुप्ता को बीजापुर, श्री संजय गुर्जर को सुकमा, श्री संदीप कुमार पटेल को नारायणपुर तथा श्रीमती भावना पाण्डेय को धमतरी जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

गृह विभाग द्वारा जारी इस तबादला सूची को राज्य में पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Oplus_16908288

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version