SI arrested

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एसीबी ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। खरसिया स्थित आबकारी कार्यालय में उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग को 50 हजार रुपए रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

20 अगस्त को धर्मजयगढ़ निवासी सुनीत टोप्पो ने एसीबी इकाई बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 19 अगस्त को आरोपी संतोष नारंग ग्राम पंडरी महुआ में उसकी मां के घर पहुंचे और शराब बनाने का आरोप लगाते हुए घर का सामान चेक किया। इस दौरान उन्होंने कुछ कागजों पर उसकी मां के हस्ताक्षर लिए और बाद में कार्रवाई से बचाने के नाम पर 50,000 रुपए रिश्वत की मांग की।

सुनीत टोप्पो रिश्वत नहीं देना चाहता था और उसने एसीबी से संपर्क किया। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने ट्रैप (Trap) की योजना बनाई। तय प्लान के अनुसार सुनीत को रिश्वत की रकम लेकर आरोपी तक भेजा गया। जैसे ही संतोष नारंग ने खरसिया स्थित कार्यालय में 50 हजार रुपए लिए, एसीबी टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।

आबकारी विभाग (Excise Department) में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है। आरोपी उप निरीक्षक से 50 हजार रुपए की रिश्वत रकम जब्त की गई। एसीबी ने उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version