राष्ट्रवाणी: राजकुमार दुबे, भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले से आत्महत्या का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। मालापार गांव में एक नाबालिग युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। यह मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान जागेश्वरी मांडवी के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असल वजह सामने आ सकेगी। गौरतलब है कि इसी सप्ताह भानुप्रतापपुर क्षेत्र में नाबालिग युवतियों द्वारा आत्महत्या के दो अन्य मामले भी सामने आ चुके हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने क्षेत्र में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। दोनों मामलों में अब तक आत्महत्या की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है, जिससे परिजनों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने किशोर-किशोरियों की मानसिक स्थिति और पारिवारिक संवाद पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई है।
Trending
- स्मार्ट मीटर संबंधी भ्रांतियों का आधिकारिक आंकड़ों से मिला स्पष्ट उत्तर
- शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
- वर्तमान चुनौतियों और आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार नए आपराधिक कानूनों ने न्याय व्यवस्था में लाया ऐतिहासिक परिवर्तन : CM साय
- Spider-Man फिल्म देखने के दौरान बवाल: थिएटर में दो गुटों के बीच हुई जमकर मारपीट, लात-घूंसों के साथ चले हथौड़े, देखें Video… – राष्ट्रवाणी
- राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में लोक भवन में हुआ ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान‘ का शुभारंभ – राष्ट्रवाणी
- राष्ट्रपति भवन पहुंची बस्तर की लोक परंपराओं की गौरवगाथा – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में विवादित बयान पर घिरीं भाजपा विधायक, भारी विरोध के बाद जताया खेद, पुलिस और वकीलों पर दिया था बयान – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा में अंडा नहीं मिलने पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, गांव में मची अफरा-तफरी, विदेो विराल – राष्ट्रवाणी

