राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। प्रदेश में मानसून फिलहाल सामान्य स्थिति में बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जबकि मौसमी वर्षा सामान्य से केवल पांच प्रतिशत कम है। अगले 24 घंटे में प्रदेश के अनेक स्थानों पर वर्षा की गतिविधियां जारी रहेंगी। एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में बने निम्न दबाव क्षेत्र और उससे जुड़ी मानसून द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में नमी बनी हुई है। आगामी दो दिनों तक अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। राजधानी में सोमवार को आंशिक मेघमय आकाश के साथ गरज-चमक और वर्षा की संभावना है। बीते 24 घंटे में दोरनापाल, भिलाईगढ़ और जगरगुंडा में सर्वाधिक 40-40 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। कटेकल्याण और सुकमा में 30-30 मिलीमीटर बारिश हुई। सरिया, कानोरा और नया बाराद्वार में 20-20 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा दंतेवाड़ा, अंतागढ़, केल्हारी, सक्ती, बड़े बचेली, अड़भार, बम्हनीडीह, वाड्रफनगर और गादीरस सहित कई स्थानों पर 10-10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इससे दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से लेकर बिहार और पश्चिम बंगाल तक सक्रिय मानसून द्रोणिका तथा निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से वर्षा की गतिविधियां बनी रहेंगी। अगले दो दिनों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। रायपुर में तीन अगस्त को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
Trending
- संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट: 149 देशों में 252 मिलियन हेक्टेयर भूमि पुनरुद्धार के अधीन – भारतीय पीएसयू
- एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी Q2 का मुनाफा 57% बढ़कर 137.5 करोड़ रुपये हुआ; राजस्व 53% बढ़ा – भारतीय पीएसयू
- लाभप्रदता चुनौतियों के बावजूद IGL Q2 की बिक्री मात्रा 8% बढ़ी – भारतीय PSU
- चक्रवात अर्नब से फसल नुकसान का तत्काल सर्वेक्षण कराने और राहत राशि देने के मुख्यमंत्री साय के निर्देश – राष्ट्रवाणी
- कोरबा: में पीएम आवास निर्माण के दौरान हादसा, दीवार से गिरकर मजदूर की मौत—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), EOW और ACB की बड़ी कार्रवाई: रायपुर, भिलाई समेत कई शहरों में 18 से अधिक ठिकानों पर छापे – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 6 नए जजों की नियुक्ति के प्रस्ताव को दी मंजूरी – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट: सहमति से बना संबंध टूटने पर दुष्कर्म का मामला नहीं बनता—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी

