राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी सहित आसपास के क्षेत्रों में रविवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार शहर में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। एक-दो बार बौछारें पड़ने या गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। शहर में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के ऊपर कम दबाव (निम्न दाब) का क्षेत्र सक्रिय है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है। समुद्र तल पर मानसून ट्रफ रेखा मध्य भारत से होकर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है, जिसका असर रायपुर सहित पूरे प्रदेश के मौसम पर दिख रहा है। प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। उत्तर छत्तीसगढ़ और आसपास के जिलों में अगले 24 से 48 घंटे तक एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चेतावनी दी गई है। रायपुर संभाग सहित प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रहेगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version