राष्ट्रवाणी: कग वेाथेर Today: रायपुर. छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में मानसून एक्टिव है. पिछले 24 घंटों के दौरान रायपुर और बिलासपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई. वहीं कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है. प्रदेश में अबतक हुई सामान्य से 21 प्रतिशत कम है. बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के प्रभाव से अगले दो दिनों तक अधिकांश स्थानों पर बारिश और एक-दो स्थानों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ वर्तमान में बीकानेर, दतिया, रीवा, डाल्टनगंज, जमशेदपुर होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट पर बने गहरे अवदाब के केंद्र से गुजर रही है. इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों तक मानसूनी गतिविधियां तेज बनी रहने की संभावना है. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया. रविवार को प्रदेश के नवागढ़ में 8 सेमी, भटगांव, पिथौरा व भिलाईगढ़ में 7 सेमी, सरायपाली में 6 सेमी, अर्जुन्दा, सोनाखान, सेवरीनारायण, गिरौदपुरी, सरसींवा, बसना, राजनांदगांव में 5 सेमी, लाल बहादुर नगर, चांपा, जांजगीर, पामगढ़ व नगरी में 4 सेमी, धमतरी, कुकरेल, पलारी, बिहनीडीह, घरघोड़ा में 3 सेमी बारिश दर्ज की गई। राजधानी रायपुर और आसपास के लिए आज मौसम विभाग ने स्थानीय पूर्वानुमान जारी किया है. मंगलवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. बादल गरजने-चमकने के बाद बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं. मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. रायगढ़, जशपुर, सुरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर में 40-60 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने, बादल गरजने और बारिश की संभावना है. इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, रायगढ़, जशपुर, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में आकाशीय बिजली, 30-40 किमी की तेज से हवाएं चलने और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version