राष्ट्रवाणी: कग वेाथेर तोदाय : रायपुर. पिछले 24 घंटे में राज्य में सर्वाधिक बारिश का आंकड़ा 3 सेमी तक पहुंचा. कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई. अब तक औसत से करीब 18 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के ब्रेक के बाद पूरे प्रदेश में जोरदार बारिश के लिए नए सिस्टम का इंजतार है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में उत्तर और मध्य क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है. वहीं अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. शुक्रवार को प्रदेश में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी के साथ रायपुर के साथ दुर्ग सबसे गर्म इलाका रहा. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया राजधानी में आज आकाश में सामान्य रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है. वहीं अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रह सकता है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून धीमे-धीमे कमजोर होने लगा था,इस दौरान जम्मू-कश्मीर और उसके आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने सक्रिय सिस्टम अरब सागर से आने वाली नमी युक्त हवाओं को अपनी ओर खींच लिया है. असम और बिहार में मानसूनी गतिविधियां बढ़ रही है. राज्य में मानसून ब्रेक जैसी स्थिति तो नहीं होगी मगर विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में बारिश का दायरा बेहद सीमित हो जाएगा. मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश को लेकर शनिवार सुबह 10 बजे तक के लिए अलर्ट जारी किया है. कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है.
Trending
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
- बलरामपुर जिले के 6 हजार 968 परिवारों को मिला अपना पक्का आशियाना – राष्ट्रवाणी
- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ICAR-NIBSM के कार्यों की सराहना की, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- प्रकृति का संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी: मंत्री राजेश अग्रवाल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

