राष्ट्रवाणी: कग वेाथेर Today, रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ-साथ तेज गरज-चमक और वज्रपात को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मध्यम और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई है। वर्तमान में मानसूनी गतिविधियां सामान्य बनी हुई हैं। 5, 6 और 7 अगस्त को पूरे प्रदेश में आंशिक से पूर्ण रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 8 अगस्त के बाद से बारिश की रफ्तार और इसका दायरा कम होने लगेगा। हालांकि, छुटपुट जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला बना रह सकता है। फिलहाल 10 और 11 अगस्त के लिए कोई बड़ा चेतावनी जारी नहीं किया गया है। आगामी पांच दिनों में तापमान में भी किसी बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है। राजधानी रायपुर में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। यहां आसमान में काले बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ एक-दो बार बौछारें पड़ने की उम्मीद है। रायपुर का अधिकतम तापमान लगभग 32°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने का अनुमान है। खराब मौसम और वज्रपात के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने आम नागरिकों और किसानों से सतर्क रहने की अपील की है। जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलें और मौसम के अपडेट पर लगातार नजर बनाए रखें।
Trending
- घरेलू हिंसा पर सामने आकर करें विरोध, बालिकाएं भी अपराध पर न रहें चुप: रतनपुर पुलिस की अनोखी पहल – राष्ट्रवाणी
- कग मोरनिनग नेवस : मुख्यमंत्री साय लेंगे विभागीय बैठक… 50 पदों पर भर्ती के लिए रोजगार मेला आज… कबसे 10वीं आंसर शीट स्कैन कॉपी के लिए आवेदन शुरू – राष्ट्रवाणी
- गुरुजी को चढ़ा ‘ज्ञान’ का नहीं, शराब का नशा! कोरबा के गांव में झूमते दिखे शिक्षक, 135 बच्चों की पढ़ाई ठप – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल, अब 3 साल से ज्यादा एक ही डेस्क पर जमे अफसर-कर्मचारियों की बदलेगी कुर्सी – राष्ट्रवाणी
- महासमुंद संप्रेषण गृह से 8 किशोर फरार, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान; मुख्य सचिव से मांगा जवाब – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में टोल टैक्स महंगा… 10 प्लाजा पर 5 से 10 रुपये बढ़ा रेट, जानिए कहां-कहां लागू हुईं नई दरें – राष्ट्रवाणी
- बाल श्रम के लिए बाहर भेजने की साजिश नाकाम, सजपु की बड़ी सफलता, भाठागांव बस स्टैंड से निकले 16 बच्चे दुर्ग में सकुशल बरामद – राष्ट्रवाणी
- रेल यात्रियों का सफर होगा प्रभावित, सितंबर और अक्टूबर में रद रहेगी बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस – राष्ट्रवाणी
