राष्ट्रवाणी: CG Weather Today : रायपुर. छत्तीसगढ़ में बारिश की रफ्तार धीमी हो चुकी है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश इलाको में मौसम शुष्क बना रहा. सरगुजा और बस्तर जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4 से 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ के अनेक जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. रायपुर शहर के लिए मौसम विभाग ने स्थानीय पूर्वानुमान जारी किया है. इसके मुताबिक, 29 सितम्बर को आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. प्रदेश के किसी भी जिले में आज मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि एक-दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. अगले दो दिनों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने जानकारी दी कि प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार को मौसम शुष्क रहा. सरगुजा और बस्तर जिलों के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई. कुसमी और बैकुण्ठपुर में 1 सेमी बारिश हुई. इस दौरान राजनांदगांव में सबसे ज्यादा तापमान 33 डिग्री सेल्यियस और पेंड्रा रोड में सबसे कम 18 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा आगे बढ़ रही है. वहीं उत्तर-पश्चिम और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर साइक्लोन सर्कुलेशन बना हुआ है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version