राष्ट्रवाणी: CG Weather Today : रायपुर. छत्तीसगढ़ में शनिवार से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई गई है. कई इलाकों में बादल गरजने-चमकने के अलावा बारिश हो सकती है. राजधानी रायपुर में शुक्रवार को दिनभर उमस भरी गर्मी ने परेशान किया, लेकिन शाम होते ही आसमान में बादल घिर आए और झमाझम बारिश ने लोगों को कुछ राहत दी. मौसम विभाग ने आज से मानसून के फिर रफ्तार पकड़ने की उम्मीद जताई है. इस दौरान गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक 19 सितंबर की शाम के आसपास उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. मौसमी बारिश सामान्य से 6 प्रतिशत कम रही है. प्रदेश में शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान 34 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21 डिग्री पेंड्रा रोड में रहा. पिछले 24 घंटे में पथरिया में 4 सेमी, सूरजपुर और बम्हनीडीह में 3-3 सेमी तथा उसूर, जनकपुर-भरतपुर, बागबहरा और करतला में 2-2 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई. राजधानी रायपुर में 19 सितंबर को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. 19 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है. अगले दो दिनों तक अधिकांश स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने गरज-चमक के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.
Trending
- क्लाइमेट चेंज पर भारत का ‘ग्रीन’ विजन: हाइड्रोजन ट्रेन से न्यूक्लियर एनर्जी तक, प्रधानमंत्री मोदी ने बताया फ्यूचर प्लान – राष्ट्रवाणी
- 28 सितंबर को 1.28 लाख बच्चों को सोने की अंगूठी पहनाएगी ‘विजय सरकार’, आधिकारिक तौर पर लॉन्च होगी थाईमामन योजना – राष्ट्रवाणी
- कलिंगा विश्वविद्यालय और कुशाभाऊ पत्रकारिता विश्वविद्यालय के बीच हुआ एमओयू, शिक्षण-प्रशिक्षण, शोध के साथ परियोजनाओं पर मिलकर करेंगे काम – राष्ट्रवाणी
- विस्थापन पर बवाल: 36 परिवारों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, कहा- जल-जंगल-जमीन छोड़कर नहीं जाएंगे – राष्ट्रवाणी
- CG Accident News : कर्मचारियों से भरी बस बेकाबू होकर पलटी, एक की मौत, 20 से अधिक घायल, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- Threads पर बच्चों की एक्टिविटी पर अब पैरेंट्स की रहेगी नजर, Meta ने दिया नया कंट्रोल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- VIDEO : स्कूल में अचानक गिरा छत का प्लास्टर, चपेट में आने से शिक्षक घायल, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- गड्ढों से पटे पड़े सड़क पर दीए जलाकर किया अनोखा प्रदर्शन, आम जनता के गुस्से का किया इजहार… – राष्ट्रवाणी
