राष्ट्रवाणी: कग वेाथेर Update, रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मानसून द्रोणिका अपनी सामान्य स्थिति में लौट आई है और बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसमी तंत्र बन गया है, जिसकी वजह से लगभग पूरे प्रदेशभर में गरज-चमक के साथ बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, नया मौसमी तंत्र के और अधिक प्रबल होकर ‘निम्न दाब के क्षेत्र’ में बदलने और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। यह तंत्र उत्तर ओडिशा, झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर अग्रसर होगा, जिसके प्रभाव से उत्तर छत्तीसगढ़ में वर्षा का मुख्य क्षेत्र रहने की संभावना जताई गई है। प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और भारी वर्षा हो सकती है। भारी वर्षा का मुख्य क्षेत्र रायगढ़ जिला और उससे लगे जशपुर, सक्ती, कोरबा और सारंगढ़ जिले संभावित हैं। प्रदेश के बाकी स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। राजधानी में आसमान, दिनभर बादलों से घिरा रहेगा और हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। बादल छाए रहने के बावजूद पर्याप्त बारिश न होने के कारण प्रदेशवासियों को उमस भरी चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम और मुंगेली में मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह राजधानी रायपुर में भी 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। रायपुर में अधिकतम तापमान 29.7°C (सामान्य) और न्यूनतम तापमान 27°C (सामान्य से 2.7°C अधिक) दर्ज किया गया। दुर्ग प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 32.2°C दर्ज हुआ। पेंड्रा में सबसे कम तापमान 22°C दर्ज किया गया।
Trending
- विराट कोहली और गंभीर के बीच ड्रेसिंग रूम में फिर भड़की चिंगारी, प्लेइंग-11 के चयन पर आर-पार!
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
