राष्ट्रवाणी: कग वेाथेर उपदाते : रायपुर. छत्तीसगढ़ के मौसम फिर करवट लेने वाला है. मानसूनी की एक्टिविटी तेज होने की संभावना बन रही है. अगले चार दिनों तक उत्तरी इलाकों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश जारी रहने के असर हैं. प्रदेश में मंगलवार को कई क्षेत्रों में बारिश हुई, जबकि बिलासपुर जिले के बोदरी में सबसे ज्यादा 7 सेमी वर्षा दर्ज की गई. मौसमी वर्षा सामान्य से 7 प्रतिशत कम रही है. मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान जगदलपुर और दुर्ग में 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं पेंड्रा में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. बादल गरजने-चमकने के साथ बारिश की सम्भावना है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है. वर्षा के मुख्य आंकड़ों के अनुसार बोदरी में 7 सेमी, बिलासपुर, सकरी और पथरिया में 5-5 सेमी बारिश दर्ज की गई. कुमरदा, दुलदुला, मरीं बंगला देवरी, गोबरा नवापारा और तखतपुर में 4-4 सेमी वर्षा हुई. बैकुंठपुर, डोंडीलोहारा, बिल्हा, लालपुर थाना, कोटा और मुंगेली में 3-3 सेमी बारिश दर्ज की गई. वहीं छिंदगढ़, भाटापारा, अर्जुन्दा, मस्तूरी, राजिम, छुरा, भाखरा, छुरिया, दाढ़ी, पचपेड़ी, अंबागढ़ चौकी में 2-2 सेमी वर्षा हुई. नांदघाट, कुरूद, गुरूर, चिरमिरी, पाटन, रामचंद्रपुर, गुंडरदेही, धमतरी, बलरामपुर, डोंगरगांव, नवागढ़, बरमकेला और अभनपुर में 1-1 सेमी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने बताया कि मॉनसून द्रोणिका बीकानेर, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में बने निम्न दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र, सीधी, रांची, दीघा और वहां से दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है. उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में फिलहाल ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसी के प्रभाव से उसी क्षेत्र में आज निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. यह नया सिस्टम आने दिनों में बारिश की गतिविधि बढ़ा सकता है.
Trending
- बिलासपुर में नए वायरल का कहर, सर्दी-खांसी और छींक आए तो हो जाएं सावधान, सिम्स ने जारी की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में पीएम आवास पर महासंग्राम: बघेल बोले आंकड़ेबाजी झूठ का पुलिंदा, शर्मा ने कहा बिना आवास वालों की हाय ले डूबी – राष्ट्रवाणी
- ‘धुरंधर ने सत्यानाश कर दिया…’, पुराने गानों का इस्तेमाल करने पर भड़के Sameer Anjaan, बोले- ‘गाना कहां है?’ – राष्ट्रवाणी
- ‘पहले बाप ही आएगा,’ King vs Avengers Doomsday क्लैश के बीच शाह रुख खान की दो टूक—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- चलती ट्रेन में हादसे को दावत… कवि गुरु एक्सप्रेस की पेंट्रीकार में गैस पर पक रहा था खाना, 2 सिलिंडर जब्त – राष्ट्रवाणी
- कांस्टेबल भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 400 से अधिक अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग का रास्ता साफ – राष्ट्रवाणी
- एशियन गेम्स से ठीक पहले जापान का बड़ा पैंतरा, 5 भारतीय एथलीटों को रोका! क्या जानबूझकर काटा गया पत्ता?
- Vijay Sharma Bhupesh Baghel Today Live: भूपेश बघेल ने स्वीकार किया मेरे कार्यकाल में लोगों को आवास नहीं मिला? कहा- जनता मुझे सजा देगी – राष्ट्रवाणी
