राष्ट्रवाणी: प्रशांत सिंह, जांजगीर-चाम्पा। जिला में रक्षाबंधन की तैयारी शुरू हो गई है, राखियों से बाजार सज गया है, और बहनें अपने भाइयो की कलाई में राखी सजाने और भाई की लम्बी उम्र की कामना के लिए राखी खरीद रही हैं, लेकिन चाम्पा की एक महिला अपने बच्चों और सहेलियों के साथ चार साल से बार्डर में तैनात फौजी भाइयों के राखी तैयार कर रही हैं. ये राखी अपने आप में इसलिए भी अनूठा है, क्योंकि यह रेशमी धागा के साथ मिट्टी, गोबर और बीज को मिलाकर बनाया जा रहा है, और राखियों के साथ तिलक के लिए मिट्टी भी भेजने की तैयारी है. चाम्पा की रहने वाली नेहा अविनाश अग्रवाल वैसे तो मारवाड़ी महिला समिति के माध्यम से समाजसेवा के क्षेत्र में कुछ न कुछ करती रहती हैं, लेकिन चार वर्ष से नेहा अग्रवाल ने देश की रक्षा में जुटे बार्डर में तैनात फौजी भाइयों के लिए रक्षाबंधन भेजने की शुरुआत की है. नेहा अपनी सहेलियों से साथ मिलकर राखी तैयार कर रही हैं, और सजाने के लिए तिरंगा पट्टी के साथ मिट्टी, गोबर और बीजों का इस्तेमाल करती हैं. नेहा अविनाश अग्रवाल का मानना है कि देश की मिट्टी से फौजी भाइयों का विशेष लगाव होता है. भारत माता की रक्षा के लिए फ़ौजी हर मौसम मे तैनात रहते हैं, राखी जैसे अवसरों पर परिवार के सदस्यों से मुलाकात भी नहीं हो पाती. ऐसे में नेहा और महिला समिति ने मिट्टी, गोबर और अलग-अलग फल-फूल के बीजों से राखी बनाती हैं, और उन्हें भारत के नक्शा कर स्वरूप देकर तिरंगा फीता से चिपका कर सूखाकर एकत्र करती हैं. वे बताती हैं कि इसका मूल मकसद राखी की खुशियाँ और फौजी भाइयों की लम्बी उम्र की कामना के साथ पौधारोपण के लिए प्रेरित करना भी है. इस राखी में मिट्टी और गोबर के साथ डाले गए फल-फूल को राखी के बाद निकाल कर एक गमला में एकत्र करना, उससे निकलने वाली पौधों को सहेज कर रखने की कामना करते हैं. नेहा अविनाश अग्रवाल बताती है कि उनके घर में आने वाले फल-फूल के बीजों को कभी बाहर नहीं फेंकती, बल्कि बीजों को एकत्रित कर राखी में डालकर प्रकृति में हरियाली लाने का प्रयास कर रही हैं. उन्होंने बताया कि नींबू, संतारा, पीपल, बरगद, नीम के साथ तुलसी, गेंदा के फूलों का बीज राखियों में डाला गया है, और जैसे ही राखी को गमला में डालकर पानी सींचा जाएगा, बीज अंकुरित होकर एक सुंदर पौधा निकलेगा.
Trending
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी
- Raipur Minor Girl Rape Attempted: रायपुर में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, घटना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल, राजधानी के इस इलाके की है वारदात – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Recruitment cancelled: इंस्पेक्टर फिर से बन गये बाबू.. भर्ती-नियुक्ति रद्द करते ही पुराने पद पर लौटे सभी 42.. साय सरकार ने जारी किया आदेश – राष्ट्रवाणी
- Balrampur Smuggler Arrest News: बाइक पर ये प्रतिबंधित चीज लेकर जा रहे थे तस्कर, वन विभाग ने किया गिरफ्तार, जब्त किया समान – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Exam and Recruitment Cancelled: छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियां रद्द.. बाबुओं को बनाया गया था इस विभाग में इंस्पेक्टर, कांग्रेस सरकार में हुई परीक्षा सवालों के घेरे में – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Deputy Secretary Transfer: राज्य सरकार ने तीन उप सचिवों के प्रभार बदले, अब मनीष मिश्रा संभालेंगे स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी, देखें आदेश – राष्ट्रवाणी
- ये अरबपति एक दिन के लिए बना भिखारी, दुनिया ने पहचानने से किया इनकार; खुद के वॉचमैन ने मारा धक्का – राष्ट्रवाणी
