Champions Trophy: भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में पाकिस्तान को मिली हार पर पूर्व क्रिकेटरों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की आलोचना की है और कहा कि पाकिस्तानी प्रशंसकों ने गलत खिलाड़ियों को अपना हीरो चुना है। रविवार को दुबई में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की थी।

सस्ते में आउट हुए थे बाबर
बाबर इस मुकाबले में प्रभावित नहीं कर सके थे और 26 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हो गए थे। उन्होंने पांच चौके लगाए, लेकिन हार्दिक पांड्या ने केएल राहुल के हाथों कैच कराकर बाबर को आउट किया था। अख्तर ने कहा कि महान सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानने से विराट कोहली का कद बढ़ गया, जबकि उन्होंने क्रिकेट की रक्षात्मक शैली के लिए जाने जाने वाले खिलाड़ी को सम्मान देने के लिए बाबर की आलोचना की।

पाकिस्तान टीम की बात करना पसंद नहीं करते शोएब
अख्तर ने कहा, हम लोग बाबर आजम की तुलना विराट कोहली से करते हैं। अब मुझे बताइए कि कोहली का हीरो कौन है? सचिन तेंदुलकर जिन्होंने 100 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए हैं और कोहली उनकी विरासत के पीछे भाग रहा है। बाबर आजम का हीरो कौन है? टुक-टुक। आपने गलत हीरो चुने हैं, आपके सोचने का तरीका गलत है और आप शुरुआत से ही फ्रॉड हैं। मैं पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बारे में बात करना भी पसंद नहीं करता हूं। मैं सिर्फ इसलिए बात करता हूं क्योंकि मुझे इसके पैसे मिलते हैं। यह समय की बर्बादी है। मैंने उन कप्तानों के साथ काम किया है, जिनका व्यक्तित्व दिन में तीन बार बदलता था।

ग्रुप चरण में ही थमा पाकिस्तान का सफर
पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी में खिताब के बचाव के इरादे से उतरा था। लेकिन उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसे पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड से 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद पाकिस्तान का भारत से सामना हुआ और टीम उस मैच में भी वापसी नहीं कर सकी। पाकिस्तान ने भारत के सामने 242 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन भारतीय टीम ने इसे 45 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
भारत के खिलाफ हार से पाकिस्तान की उम्मीदें धूमिल हो गई थी, लेकिन सोमवार को न्यूजीलैंड की बांग्लादेश पर जीत के साथ ही गत चैंपियन टीम का सफर आधिकारिक रूप से ग्रुप चरण में ही थम गया। पाकिस्तान का टूर्नामेंट में आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार को है। पाकिस्तान की तरह बांग्लादेश भी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो चुकी है क्योंकि उसने भी दोनों मुकाबले गंवाए हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version