बरेली: उत्तर प्रदेश में बरेली की एक विशेष जिला अदालत ने चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में एक व्यक्ति को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक राजीव तिवारी ने शुक्रवार को बताया, ‘‘पॉक्सो मामलों के विशेष न्यायाधीश देवाशीष पांडेय ने बृहस्पतिवार को आरोपी ऋषिपाल ंिसह को नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का दोषी पाया और आजीवन कारावास की सजा सुनाने के साथ ही 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।’’

घटना के समय ऋषिपाल की उम्र 20 साल थी। तिवारी ने बताया कि दुष्कर्म की घटना 11 नवंबर 2023 को जिले के आंवला थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। तिवारी के अनुसार, चार-वर्षीय पीड़िता के पिता ने आंवला थाने में ऋषिपाल ंिसह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

थाने में दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि नाबालिग लड़की गांव के एक तालाब के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी ऋषिपाल उसे बहला-फुसलाकर एक बाग में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘ऋषिपाल को पड़ोसी गांव के बाहरी इलाके में एक बाग में देखा गया। ग्रामीणों ने ऋषिपाल ंिसह को घेर लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।’’ इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version