राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर प्लांट लगाने वाले भाठागांव के कारोबारी को सूरत की कंपनी से सोलर पैनल और इनवर्टर खरीदना महंगा पड़ गया। सामान की सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 22.49 लाख रुपये एडवांस लेने के बाद भी डिलीवरी नहीं की गई।

रकम वापस मांगने पर भी लगातार टालमटोल की गई। कारोबारी की शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने सूरत, गुजरात निवासी प्रशांत सिंह ठाकुर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार धमतरी जिले के सांकरा निवासी दीप चंद साहू भाठागांव में एलडी कंस्ट्रक्शन के नाम से सोलर प्लांट लगाने का काम करते हैं।

ग्राहकों के आर्डर के आधार पर वे अलग-अलग कंपनियों के सोलर पैनल और उनसे जुड़े उपकरण उपलब्ध कराते हैं। इसी दौरान उन्हें सूरत की एक कंपनी की ओर से फोन आया। फोन करने वालों ने छत्तीसगढ़ में सोलर पैनल लगाने वाले वेंडर के रूप में काम करने की जानकारी ली और कंपनी के पास सोलर पैनल व संबंधित उपकरण उपलब्ध होने की बात कही।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version