बीजिंग. चीन के निर्यात में मई माह में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 4.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो उम्मीद से काफी कम है. इसकी वजह यह है कि इस अवधि में अमेरिका को चीन के निर्यात में करीब 10 प्रतिशत की गिरावट आई है. सीमा शुल्क विभाग के सोमवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. समीक्षाधीन अवधि में चीन का आयात भी 3.4 प्रतिशत घटा है. इस तरह व्यापार अधिशेष 103.2 अरब डॉलर रहा है.

सीमा शुल्क विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने मई में अमेरिका को 28.8 अरब अमेरिकी डॉलर का निर्यात किया, जबकि अमेरिका से उसका आयात 7.4 प्रतिशत घटकर 10.8 अरब डॉलर रह गया. अप्रैल में चीन का वैश्विक निर्यात 8.1 प्रतिशत बढ़ा था. उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुल्क में भारी बढ़ोतरी को टालने के लिए एक समझौता किया है. इसके बावजूद चीन का निर्यात प्रभावित हुआ है. अमेरिका और चीन के बीच अगले दौर की बातचीत सोमवार को बाद में लंदन में होनी है. पिछले सप्ताह ट्ंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच फोन पर बातचीत हुई थी. मई की शुरुआत में दोनों देश एक-दूसरे पर लगाए गए शुल्क को 90 दिन स्थगित करने पर सहमत हुए थे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version