बीजिंग. चीन में एक रासायनिक संयंत्र में मंगलवार को हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लापता हैं. विस्फोट के कारण आग का विशाल गोला उत्पन्न हुआ और धुएं का गुबार सैकड़ों फुट ऊपर तक देखा गया. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय आपात प्रबंधन ब्यूरो के हवाले से अपनी खबर में बताया कि घटना में 19 लोगों को मामूली चोटें आई हैं. खबर में कहा गया है कि यह विस्फोट सरकार के स्वामित्व वाली शांदोंग यूदाओ केमिकल में हुआ, जो शांदोंग प्रांत में है. यह कीटनाशक ‘क्लोरपाइरीफोस’ के विश्व के सबसे बड़े उत्पादकों में शामिल है. विस्फोट दोपहर के समय हुआ. इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

हांगकांग से प्रकाशित होने वाली ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, गाओमी शहर में 2019 में स्थापित यह संयंत्र प्रति वर्ष लगभग 11,000 टन कीटनाशक का उत्पादन करता है. इस संयंत्र में 300 से अधिक लोग काम करते हैं. विस्फोट की सूचना मिलने पर आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने बचाव प्रयासों में सहायता के लिए तुरंत अग्निशमन र्किमयों और चिकित्सकों सहित विशेष र्किमयों को घटना स्थल पर भेजा. घटना स्थल पर कुल 232 स्थानीय अग्निशमन र्किमयों को भेजा गया. प्रांतीय और स्थानीय अधिकारियों ने बचाव प्रयासों के समन्वय के लिए एक संयुक्त बचाव कमान केंद्र की स्थापना की है, जिसमें लापता लोगों की तलाश, घायलों का इलाज, परिवारों को सांत्वना देने और पर्यावरण की निगरानी पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version