वाशिंगटन. अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अपने देश के एक राजनयिक को चीनी महिला से कथित रोमांटिक संबंध रखने के कारण बर्खास्त कर दिया है. महिला पर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से संबंध होने का आरोप है. इस मामले को पिछले साल बाइडन प्रशासन के दौरान लागू किए गए उस प्रतिबंध के तहत पहली कार्रवाई माना जा रहा है, जिसमें अमेरिकी र्किमयों के चीनी नागरिकों से ऐसे व्यक्तिगत संबंध पर रोक लगाई गई थी.

‘एसोसिएटेड प्रेस’ की पहले की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल के अंतिम दिनों में यह प्रतिबंध लगाया गया था. इसके तहत चीन में तैनात अमेरिकी सरकारी र्किमयों, उनके परिजनों और सुरक्षा मंजूरी प्राप्त संविदा कर्मचारियों को किसी भी चीनी नागरिक के साथ रोमांटिक या यौन संबंध रखने से मना किया गया था. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने बताया कि संबंधित राजनयिक को बर्खास्त कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो द्वारा मामले की समीक्षा के बाद यह कार्रवाई की गई. उन्होंने कहा कि राजनयिक ने ‘चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़ाव वाली एक चीनी नागरिक के साथ अपने रोमांटिक रिश्ते को छुपाने की बात स्वीकार की थी.

पिगॉट ने कहा, ”विदेश मंत्री रुबियो के नेतृत्व में हम उन कर्मचारियों के प्रति कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति बनाए रखेंगे, जो देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करेंगे.” संबंधित राजनयिक का नाम उजागर नहीं किया गया है, लेकिन दक्षिणपंथी कार्यकर्ता जेम्स ओ’कीफ द्वारा ऑनलाइन साझा किए गए वीडियो में राजनयिक और उसकी चीनी महिला मित्र नजर आए.

बीजिंग में, चीन सरकार के प्रवक्ता ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि यह अमेरिका का घरेलू मामला है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने दैनिक प्रेस वार्ता में कहा, “लेकिन मैं इस बात पर ज.ोर देना चाहूंगा कि हम वैचारिक मतभेदों के आधार पर कार्रवाई किए जाने और चीन को दुर्भावनापूर्ण रूप से बदनाम करने के खिलाफ हैं.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version