राष्ट्रवाणी: मनेंद्र पटेल, दुर्ग। जिले के एजुकेशन हब भिलाई में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्मृति नगर थाना क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा के साथ सरेआम अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। आरोपी ने चाय की दुकान पर बैठकर दोस्तों के साथ कैरम खेल रही छात्रा को जबरन किस करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसकी सहेली से भी मारपीट की गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से बालोद जिले की रहने वाली है और भिलाई के स्मृति नगर क्षेत्र में रहकर पढ़ाई करती है। 31 जुलाई को वह अपने दोस्तों के साथ मॉडल टाउन स्थित शनि मंदिर के पास एक चाय की टपरी पर बैठी थी। इसी दौरान हेमंत क्षत्री नाम का युवक वहां पहुंचा और छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते हुए जबरन किस करने की कोशिश करने लगा। आरोपी की हरकत से छात्रा घबरा गई और खुद को बचाने के प्रयास में कुर्सी से नीचे गिर गई। इसके बाद आरोपी वहां से भागने लगा, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची छात्रा की सहेली के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई। छात्रा की शिकायत के बाद शनिवार को स्मृति नगर पुलिस ने आरोपी हेमंत क्षत्री के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। भिलाई में यह कोई पहला मामला नहीं है। हाल ही में एक अन्य घटना में एक युवती का पीछा कर रहे युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में युवती आरोपी की पिटाई करते हुए कह रही थी, “तेरे जैसे लोगों की वजह से भिलाई की लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। आखिर मेरा पीछा क्यों कर रहा है?” लगातार सामने आ रही छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों की घटनाओं ने भिलाई में छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिक्षण संस्थानों और छात्रावासों के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने और मनचलों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है, ताकि ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version