जशपुर। एसपी ने कोतवाली टीआई को सस्पेंड कर दिया है। निरीक्षक पर आरोप है कि नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में अपराध पंजीबद्ध करने में देरी की थी। इसकी शिकायत एसएसपी शशि मोहन को मिलने पर उन्होंने संवेदनशील मामले को देखते हुये तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके विरुद्ध प्राथमिक जांच के लिए एसडीओपी जशपुर को आदेश दिया गया है।

दुष्कर्म मामले में पुलिस फरार आरोपी की भी तलाश कर रही है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। सस्पेंड कोतवाली निरीक्षक का नाम आशीष कुमार तिवारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने कोतवाली क्षेत्र की एक छात्रा से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के मामले में सख्त एक्शन लेते हुए एफआईआर दर्ज करने में देरी करने वाले सिटी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि के दौरान निरीक्षक आशीष कुमार तिवारी को रक्षित केंद्र जशपुर में सम्बन्ध किया गया है, इस दौरान इसे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा टीआई आशीष कुमार तिवारी के विरुद्ध प्राथमिक जांच भी संस्थित किया गया है। जांच के लिए एसडीओपी जशपुर चंद्र शेखर परमा को आदेशित किया गया है। 7 दिवस के भीतर प्राथमिक जांच पूर्ण कर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर को प्रेषित करेंगे।




राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version