राष्ट्रवाणी: सरगुजा। जिले के उदयपुर ब्लॉक से लगे खमरिया स्थित बालिका छात्रावास की छात्राओं ने वहां के सुरक्षा गार्ड पर अपनी वर्दी धुलवाने और मालिश कराने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अफसरों ने जांच शुरू कर दी है। दरअसल, इलाके की जिला पंचायत सदस्य राधा रवि रविवार को अचानक से छात्रावास पहुंची तब वहां कोई भी जिम्मेदार नहीं था। राधा ने छात्राओं से बातचीत कर खाने, रहने और पढ़ाई से संबंधित सवाल पूछे। छात्राओं ने अपनी समस्या बताते हुए कहा, यहां की गार्ड रवि सूर्य राजवाड़े उनसे अपनी वर्दी धुलवाते हैं। साथ ही रात को सोने से पहले मालिश भी कराती है। मना करने पर गार्ड उन्हें दूसरे कमरे में बंद करने की धमकी देती है। छात्राओं ने रोते हुए बताया, कभी-कभी उन्हें बाहर निकलवाने को भी धमकी देती है। छात्रावास के निरीक्षण के बाद जिला पंचायत सदस्य राधा रवि ने इसकी शिकायत ट्राइबल विभाग के एसी ललित शुक्ला से की। शुक्ला ने तत्काल वहां के मंडल संयाजक को फोन कर मामले की जांच के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि इस प्रकार के कृत्य करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं जिला पंचायत सदस्य ने भी मामले पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बालिका छात्रावास में रहने वाली बच्चियाें से किसी भी कर्मचारी द्वारा निजी काम करवाना पूरी तरह अनुचित है। यदि शिकायत जांच में सही पाई जाती है तो संबंधित गार्ड को तत्काल छात्रावास से हटाने के साथ-साथ नियमानुसार कड़ी विभागीय कार्रवाई होनी चाहिए। नवीन कुमार कश्यप, मंडल संयोजक ट्राइबल ने कहा, खमरिया के छात्रावास में गार्ड द्वारा निजी काम कराए जाने की शिकायत मिली थी। ट्राइबल एसी के निर्देश पर मामले की जांच की जा रही है। गार्ड को वहां से हटाने की कार्रवाई की जा रही है। किन किन छात्रावासों में इस प्रकार की समस्या है, समय समय पर निरीक्षण करेंगे और जो भी उचित कार्रवाई होगा करेंगे। अभी मामले की जांच की जा रही है। मैं खुद मौके पर जाकर जांच करूंगा। इससे पहले सरगुजा जिले के लुण्डा जनपद के मिशन स्कूल राई, रघुनाथपुर की छात्राओं ने हॉस्टल अधीक्षिका पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा और कड़ा विरोध प्रदर्शन किया था। छात्राएं अपनी शिकायत लेकर पैदल ही अंबिकापुर कलेक्टर से मिलने रवाना हो गई थी। करीब 15 किलोमीटर की पैदल यात्रा की खबर मिलते ही स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी और स्कूल प्रबंधन मौके पर पहुंचे। छात्राओं को समझाइश दी और उन्हें वापस स्कूल लाया गया। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी स्कूल पहुंचे और छात्राओं से बातचीत की।
Trending
- जीआरएसई ने जीएसआई – भारतीय पीएसयू के लिए दो तटीय अनुसंधान जहाजों के लिए प्रस्ताव तैयार किया
- 17 दिन में पूरा हो पाया था Zeenat Aman का एक सीन, पहले नहीं सुना होगा 70s की कल्ट फिल्म का किस्सा – राष्ट्रवाणी
- रायपुर के गुढियारी में डीजे पर विवाद, तोड़ा गया थाने का टीवी, भाजयुमो नेता पर दबंगई का आरोप – राष्ट्रवाणी
- डेनमार्क का कहना है कि रूसी युद्धपोत ने सैन्य हेलीकॉप्टर पर गोलीबारी की—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह: राज्यपाल रमेन डेका – राष्ट्रवाणी
- जशपुर में जनजातीय पर्यटन को बड़ी सौगात, पीएम-जुगा के तहत क्लस्टर होमस्टे परियोजना को मिली मंजूरी – राष्ट्रवाणी
- Rashmika Mandana के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट! पर्दे पर ‘संगीत की रानी’ का रोल निभाते नजर आएंगी एक्ट्रेस – राष्ट्रवाणी
- Kamal Haasan और रति अग्निहोत्री में हुई थी अनबन, सेट पर रहते थे खफा-खफा; फिर भी शूट की पूरी फिल्म – राष्ट्रवाणी

