राष्ट्रवाणी: कावारधा मालारिा ौतबरेाक : प्रदीप गुप्ता, कवर्धा : छत्तीसगढ़ में कांकेर के बाद कबीरधाम जिले में मलेरिया के बड़ी संख्या में मामले सामने आए हैं. बारिश के सीजन के बीच बोड़ला विकासखंड अंतर्गत मुड़वाही गांव में करीब पिछले 15 दिनों से मलरिया को लेकर हड़ंकप मचा हुआ है. स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अलर्ट मोड पर है. कैंप लगाकर 1270 से अधिक ग्रमीणों की जांच में अबतक 35 लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई है, जिसमें करीब 6 बच्चे भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि झलमला सीएचसी में 20 संक्रमितों का इलाज जारी है. मुड़वाही के ग्रामीणों का कहना है कि गांव में हाल ही में अलग-अलग बीमारियों से तीन लोगों की मौत भी हुई है. हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इन मौतों की वजह मलेरिया होन की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. जानकारी के मुताबिक मुड़वाही गांव में हर वर्ष बारिश के मौसम में मलेरिया का खतरा बढ़ जाता है. स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य शिविर लगाकर उपचार शुरू कर दिया है. साथ ही ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने, नालियों की नियमित सफाई करने, मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने और उबालकर पानी पीने के लिए जागरूक किया जा रहा है. बोड़ला बीएमओ डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और बड़े स्तर पर जांच अभियान चलाया गया. अब तक 1,270 से अधिक लोगों की जांच में 35 मलेरिया पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इनमें से 20 मरीजों का झलमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है. उन्होंने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति में सुधार हो रहा है और गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लगातार उपचार व निगरानी की जा रही है.
Trending
- फांसी के फंदे पर युवक की लटकी मिली लाश, गर्लफ्रेंड से अनबन के बाद था परेशान! पुलिस हर एंगल से कर रही जांच – राष्ट्रवाणी
- गांजा तस्करी के मामले में नदपस कोर्ट का बड़ा फैसला: जीजा-साली को 10-10 साल की सजा, एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया – राष्ट्रवाणी
- असली सोने का सैंपल दिखाकर जीतते थे भरोसा: अंतरराज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़, सोना बताकर पीतल के हार बेचने वाले यूपी के 3 आरोपी गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- गरीबों के हक पर डाका! पीडीएस चावल की काली कमाई का खेल बेनकाब, पिकअप समेत 30 बोरी चावल जब्त – राष्ट्रवाणी
- “नाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा महंगा”: धमतरी पुलिस ने अभिभावकों को दी सख्त चेतावनी, पहली बार समझाइश, दोबारा पकड़े जाने पर होगी कानूनी कार्रवाई – राष्ट्रवाणी
- ‘निःशुल्क अन्न सेवा–365 दिन’ अभियान : रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवास की सराहनीय पहल, अंबेडकर अस्पताल में अब जरूरतमंदों को मिलेगा निशुल्क खाना – राष्ट्रवाणी
- सानजाय दुतत का जबरा फैन : जन्मदिन मनाने सदम ने नहीं दिया परमिशन तो पहुंचा हाईकोर्ट, न्यायलय ने सुनाया यह फैसला – राष्ट्रवाणी
- किसानों के लिए अलर्ट: फसल बीमा का लाभ लेने केवल तीन दिन शेष, 31 जुलाई तक कराएं पंजीयन – राष्ट्रवाणी
