राष्ट्रवाणी: चहाततिसगारह : दिलशाद अहमद, सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पुलिस टीम पर हमले का मामला सामने आया है. घटना में डीएसपी समेत 15 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. कोयला खदान खदान के सर्वे के दौरान विरोध करते आ रहे ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. घटना के बाद गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला मामला प्रतापपुर इलाके के मदननगर-धरमपुर गांव का है. कोयला खदान का सर्वे करने और पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम पहुंची हुई थी. जहां लंबे समय से एसईसीएल के भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. हमले में डीएसपी, महिला पुलिसकर्मी समेत 15 से अधिक जवान घायल हो गए. हिंसक झड़प के दौरान पुलिस वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई. घटना के बाद 5 अलग-अलग जिले की पुलिस मौके पर बुलाई गई. इसके बाद स्थिति नियंत्रित करते हुए लाठीचार्ज भी किया गया. वहीं पुलिस बल के घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, इस स्तर के हिंसक विरोध की उम्मीद नहीं थी. पुलिस का कहना है कि कार्रवाई के दौरान उनके साथ कोई सर्वे या राजस्व टीम मौजूद नहीं थी. केवल पुलिस बल ही मौके पर था. घटना के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश लगातार जारी है. फिलहाल इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और करीब 500 पुलिसकर्मी मौके पर तैनात हैं. जिले में पुलिस बल की संख्या कम होने के कारण आसपास के 5 जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. हमले में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. हालांकि पूरा मामला भूमि अधिग्रहण के कारण उत्पन्न हुई गांव के ग्रमीण इसका विरोध कर रहे है. उनका साफ कहना है कि हम किसी भी हालत में जमीन नही देंगे. ग्रामीण राष्ट्रीय राजमार्ग में जामकर बैठे हुए है. वहीं कुछ दूरी में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है. पिछले 9 घंटों से अधिक ग्रामीणों का धरना जारी है. वह सरपंच पुत्र की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं. आक्रोशित ग्रामीणों के हाथिों में लाठी और डंडे हैं. भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version