राष्ट्रवाणी: चहाततिसगारह : शशिकांत डिक्सेना, कटघोरा. कोरबा जिले में सोशल मीडिया पर भगवान शिव और राम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में युवक नितेश मिरी उर्फ मिंटू मिरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम पर अमर्यादित पोस्ट शेयर किया, जिससे आक्रोश बढ़ गया. भाजपा नेताओं और स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक, सावन पर्व में मांस सेवन को लेकर एक वीडियो आरोपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया. इस पोस्ट से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोज डिकसेना समेत कई पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायतकर्ताओं का साफ तौर पर कहना है कि सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव और सनातन देवी-देवताओं पर इस तरह की टिप्पणी से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए कटघोरा थाना पुलिस ने आरोपी नितेश मिरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर ली है. आगे की कार्रवाई जारी दी है.
Trending
- ’56 इंच का छोटा बंदर…’ भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- जो हम नहीं कर पाए, वह बच्चों ने कर दिया… – राष्ट्रवाणी
- हरेली तिहार पर भूपेश बघेल का वार: कहा- हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ी परंपरा को देश-दुनिया तक फैलाया, वह आज खत्म कर दिया गया – राष्ट्रवाणी
- हरेली तिहार के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास, पिंक ऑटो से पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, कहा- परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी हमारी जिम्मेदारी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी – राष्ट्रवाणी
- विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योगों से आत्मनिर्भर और समृद्ध भविष्य की नई पहल – राष्ट्रवाणी
- बाबा धाम यात्रा के दौरान दुर्ग के 31 वर्षीय कांवड़िए की मौत: सुल्तानगंज से देवघर जाते समय बिगड़ी तबीयत – राष्ट्रवाणी
- 54 एकड़ सार्वजनिक भूमि को उद्योग विभाग को सौंपने का विरोध, आवंटन रद्द नहीं होने पर अनिश्चितकालीन चक्काजाम की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- देशभर में दिखेगी बस्तर की संस्कृति : सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात, डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने का दिया प्रस्ताव – राष्ट्रवाणी
