नयी दिल्ली. विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म “छावा” अपने शुरुआती सप्ताहांत में दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 164.75 करोड़ रुपये की कमाई करके इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. इस फिल्म ने अक्षय कुमार अभिनीत “स्काई फोर्स” की कमाई को पीछे छोड़ दिया है, जिसने पिछले महीने रिलीज के पहले तीन दिनों में दुनिया भर में 140 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी.

वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म की दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 164.75 करोड़ रुपये है. फिल्म की भारत में कमाई 139.75 करोड़ रुपये है और इसकी शुद्ध कमाई 116.50 करोड़ रुपये है. फिल्म ने विदेशों में 25 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित ‘छावा’ 14 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version