छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में शुक्रवार शाम टायर फटने के बाद एक वाहन के कुएं में गिरने से हुई दुर्घटना में मरने वालों की संख्या चार हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। सांवरी पुलिस चौकी के प्रभारी मुकेश द्विवेदी ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर बैतूल रोड पर तेंदनी खुर्द के पास हुई इस दुर्घटना में लापता हुए साधु का शव बरामद कर लिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘वाहन में सात साधु सवार थे। तीन की मौत शुक्रवार को हो गई थी, तीन को बचाया गया और उन्हें बीती रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक साधु लापता था, जिसका शव आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे निकाला गया।’’

उन्होंने बताया कि टायर फटने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया और फिर कुएं में गिर गया।
द्विवेदी ने बताया कि साधु उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के रहने वाले थे और मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में कुछ अनुष्ठान करने के बाद घर लौट रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती साधु खतरे से बाहर हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version