राष्ट्रवाणी: दिलशाद अहमद, सूरजपुर. सूरजपुर के महंगई स्थित स्कूल में छोटे भाई के साथ हुए लड़ाई का बदला लेने आरोपी अपने साथी के साथ हथियार लेकर पहुंचा. युवकों की गतिविधि संदिग्ध होने पर नवापारा गांव में ही लोगों ने घेर लिया और पुलिस को सूचना दी. कार की तलाशी लेने पर धारदार चाकू और नकली बंदूक बरामद किया गया है. पूरा मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, महंगई स्थित स्कूल में कक्षा 11वीं के दो छात्रों के मामूली विवाद हुआ. एक छात्र ने घर पहुंचकर पूरी घटना बताई, जिसके बाद गुस्से में बड़ा भाई अपने साथी के साथ नवापारा गांव पहुंच गया. जहां ग्रामीणों को जब कार सवार युवकों की गतिविधि पर शक हुआ तो उन्होंने गाड़ी को घेरकर पुलिस को सूचना दी. चाकू और नकली बंदूक मिलने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. नकली बंदूक असल में लाइटर था और उसे डराने के लिए रखा गया था, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. मामले में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. आरोपियों की बलेनो कार पर लगी नेम प्लेट भी चर्चा में रही, जिस पर जिला संयोजक मदरसा प्रकोष्ठ पसमांदा मंच और भाजपा का कमल चिन्ह लगा हुआ था. पुलिस ने दावा किया है कि नेम प्लेट फर्जी तौर पर लगाई गई थी. आरोपियों का भाजपा से कोई संबंध नहीं है.
Trending
- भू-सांस्कृतिक सम्मेलन ने जलपुरुष डॉ. राजेंद्र सिंह के जल ज्ञान को भारत के पारिस्थितिक भविष्य के केंद्र में रखा – भारतीय पीएसयू
- बीसीसीएल सतत खनन कार्यों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की खोज कर रहा है – भारतीय पीएसयू
- देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : CM विष्णु देव साय
- जीआरएसई ने जीएसआई – भारतीय पीएसयू के लिए दो तटीय अनुसंधान जहाजों के लिए प्रस्ताव तैयार किया
- 17 दिन में पूरा हो पाया था Zeenat Aman का एक सीन, पहले नहीं सुना होगा 70s की कल्ट फिल्म का किस्सा – राष्ट्रवाणी
- रायपुर के गुढियारी में डीजे पर विवाद, तोड़ा गया थाने का टीवी, भाजयुमो नेता पर दबंगई का आरोप – राष्ट्रवाणी
- डेनमार्क का कहना है कि रूसी युद्धपोत ने सैन्य हेलीकॉप्टर पर गोलीबारी की—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह: राज्यपाल रमेन डेका – राष्ट्रवाणी

