राष्ट्रवाणी: न्यूज, डौंडीलोहारा : बालोद जिले के शासकीय एकलव्य महाविद्यालय डौंडीलोहारा में लंबे समय से चली आ रही मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं और प्राचार्य के छात्रों को टीसी थमा देने के कथित धमकी को लिखाफ बुधवार को छात्र-छात्राओं का आक्रोश सड़क पर उतर आया। कॉलेज की व्यवस्थाओं से नाराज बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सुबह करीब 11 बजे दल्लीराजहरा-राजनांदगांव मार्ग पर महाविद्यालय के सामने करीब 10 मिनट तक चक्काजाम कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद विद्यार्थियों को सड़क से हटाया गया, लेकिन इसके बाद भी उनका विरोध समाप्त नहीं हुआ। छात्र-छात्राएं कॉलेज के मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठ गए और प्राचार्य रोशन आरा को हटाने की मांग को लेकर शाम 5 बजे तक डटे रहे। इस दौरान प्राचार्य का पुतला भी दहन किया गया। तेज धूप के बावजूद विद्यार्थी अपनी मांगों को लेकर धरनास्थल पर बैठे रहे। सूचना मिलने पर एसडीएम, तहसीलदार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और विद्यार्थियों से चर्चा कर आंदोलन समाप्त करने की समझाइश दी, लेकिन छात्र प्राचार्य को हटाने और कॉलेज की मूलभूत सुविधाओं में सुधार की मांग पर अड़े रहे। लंबी बातचीत और समझाइश के बाद प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया इसके बाद विद्यार्थियों ने अपना आंदोलन समाप्त किया। एबीवीपी का आरोप- शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान कॉलेज की मूलभूत सुविधाओं को लेकर हम भी प्रयासरत है जल्द ही बिजली, पंखे और मूलभूत सुविधाओं को पूरा कर लिया जाएगा। विद्यार्थी स्वयं नहीं 2-3 छात्र नेताओं के कहने पर सड़क पर उतर आती है और अपनी पढ़ाई खुद बाधित करती है। रोशन आरा, प्राचार्य एकलव्य महाविद्यालय डौंडीलोहारा।
Trending
- बीसीसीएल ने कांटापहाड़ी में अवैध खनन पर कार्रवाई तेज की – भारतीय सार्वजनिक उपक्रम
- तुला साप्ताहिक राशिफल: सबकी नजरों में रहेंगे आप, एक गलती बढ़ा सकती है परेशानी; पढ़ें पूरे हफ्ते का हाल – राष्ट्रवाणी
- मेष साप्ताहिक राशिफल: चंद्रमा का गोचर बदलेगा रिश्तों की दिशा, पढ़ें सेहत और परिवार का हाल, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल: ग्रहों के गोचर से 18 सितंबर के बाद बदलेंगे हालात, यात्रा और करियर में मिलेंगे नए अवसर – राष्ट्रवाणी
- कन्या साप्ताहिक राशिफल: सूर्य का गोचर बढ़ाएगा आत्मविश्वास, जानें स्वास्थ्य से लेकर रिश्तों तक का हाल – राष्ट्रवाणी
- सिंह साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते रखें मानसिक शांति का ध्यान, रिश्तों में धैर्य से सुलझेंगी बातें – राष्ट्रवाणी
- धनु साप्ताहिक राशिफल: मंगल का गोचर लाएगा बदलाव, बढ़ेंगी आर्थिक चिंताएं; दोस्तों का मिलेगा साथ – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक टैरो राशिफल: वृषभ को मिलेगा छप्पर फाड़ मौका, कुंभ को विदेश से खुशखबरी, पढ़ें अपनी राशि का हाल – राष्ट्रवाणी
