राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पुणे और हावड़ा के बीच एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन (Special Train) चलाने का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। इस विशेष ट्रेन के संचालन से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 01489 पुणे-हावड़ा स्पेशल ट्रेन 24 जुलाई को रात 8:50 बजे पुणे स्टेशन से रवाना होगी। निर्धारित मार्ग से चलने वाली यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 1 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन नागपुर में दोपहर 1 बजे, गोंदिया में 3:10 बजे, दुर्ग में 5:10 बजे और बिलासपुर में 8:10 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन रायगढ़, झारसुगुड़ा सहित अन्य स्टेशनों से होकर हावड़ा पहुंचेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें सामान्य श्रेणी के 7, स्लीपर के 7, एसी थ्री के 3, सेकंड एसी का 1 और 2 एसएलआरडी कोच शामिल रहेंगे।
Trending
- लगातार बारिश से शिवनाथ नदी उफान पर, महमरा एनीकट से साढ़े 7 फीट ऊपर बह रहा पानी
- अमेरिकी विमानवाहक पोत ने वियतनाम में एक दुर्लभ पोर्ट कॉल किया – राष्ट्रवाणी
- करेले के ढेर में छिपा था कोबरा, हाथ बढ़ाते ही युवक को डसा, पूरे बाजार में मची अफरा-तफरी – राष्ट्रवाणी
- लापरवाह सिस्टम! सड़क का अभाव, घायल युवक को खाट पर ढोकर एक किलोमीटर पैदल चले ग्रामीण – राष्ट्रवाणी
- गलत उपयोगकर्ता नाम के कारण एक व्यक्ति को 18 महीने के लिए जेल भेज दिया गया, अदालत ने फैसला सुनाया – राष्ट्रवाणी
- श्रावण मास के शुभारंभ पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं – राष्ट्रवाणी
- रायगढ़ में इंडियन ओवरसीज बैंक की नई शाखा का शुभारंभ, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बैंकिंग विस्तार और वित्तीय सुधारों पर दिया जोर – राष्ट्रवाणी
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया जीके इलेक्ट्रिक शोरूम का शुभारंभ – राष्ट्रवाणी
