राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार 25 चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञों का तबादला किया गया है।

इसके तहत कई जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) और सिविल सर्जन की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। धमतरी में प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार टोंडर को प्रभारी CMHO बनाया गया है। डॉ. आदित्य सिन्हा को प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है।

निवर्तमान CMHO डॉ. यूएल कौशिक को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का प्रभारी सिविल सर्जन बनाया गया है। महासमुंद के CMHO डॉ. आई. नागेश्वर राव को राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान रायपुर में उप संचालक बनाया गया है। सुकमा के CMHO डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा अब महासमुंद के प्रभारी CMHO होंगे।

वहीं दंतेवाड़ा में पदस्थ डॉ. भुवन विजय कुर्रे को सुकमा का प्रभारी CMHO बनाया गया है। बेमेतरा में डा. शरद कोहाड़े को प्रभारी CMHO और डॉ. अनिल कुमार शुक्ला को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का प्रभारी CMHO नियुक्त किया गया है। डॉ. आशीष शर्मा खैरागढ़ जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन होंगे।

सरगुजा में डॉ. जगसाय सिंह सरुता को प्रभारी CMHO की जिम्मेदारी मिली है। डॉ. प्रशांत सिंह कोरिया से स्थानांतरित होकर सूरजपुर के CMHO होंगे। सूरजपुर के CMHO डॉ. कपिल देव पैंकरा को संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय स्वास्थ्य सेवाएं सरगुजा भेजा गया है।

कोरिया में डॉ. बलवंत सिंह को CMHO बनाया गया है। मुंगेली में डॉ. श्रीकेश गुप्ता को प्रभारी CMHO और डॉ. राकेश कुमार को प्रभारी सिविल सर्जन बनाया गया है। राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी के प्रभारी अधीक्षक डॉ. जमुना प्रसाद आर्य को मानसिक चिकित्सालय मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर भेजा गया है।

डॉ. रक्षित जोगी को सेंदरी का नया प्रभारी अधीक्षक बनाया गया है। बलरामपुर, दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और सक्ती में भी नई पदस्थापना की गई है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version