राष्ट्रवाणी: रायपुर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक माह तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। सारंगढ़ के ऐतिहासिक खाड़ाबांध तालाब में आयोजित मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आगाज विधिवत मंत्रोच्चार और शंखनाद के साथ किया गया, जहां 10 हजार से अधिक आटे के दीपों के प्रवाह और परिसर में प्रज्ज्वलित हजारों दीयों से पूरा तालाब जगमगा उठा।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने का यह अवसर योजनाओं के लाभार्थियों के लिए कृतज्ञता व्यक्त करने और ‘विकसित भारतदृ2047’ के संकल्प को आगे बढ़ाने का प्रतीक है।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित होने वाला यह अभियान जिला मुख्यालय से लेकर दूर-दराज के गांवों, शासकीय कार्यालयों और धार्मिक स्थलों तक विस्तारित है। इसके तहत जिले के 49 अमृत सरोवरों, 36 मंदिरों और 25 चयनित गांवों में शत-प्रतिशत दीप प्रज्ज्वलन का लक्ष्य तय किया गया, जिसमें ग्राम टिमरलगा स्थित मां नाथलदाई मंदिर और केडार क्षेत्र में 2100-2100 दीप जलाए गए।

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों और स्व-सहायता समूहों की दीदियों ने भी अपने घरों को दीयों से सजाया। आगामी एक माह में ‘सेवा-मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ और ‘जल जन सेवा संकल्प’ जैसे अनेक जन-उन्मुख कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान के पहले ही दिन जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाकर नागरिकों ने सेवा की मिसाल पेश की।

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय और पूर्व विधायक केराबाई मनहर, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक इस बात के साक्षी बने कि विकास और सुशासन की यह यात्रा केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज के सामूहिक संकल्प की मिसाल है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version