राष्ट्रवाणी: सत्या राजपूत, रायपुर। किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ की वार्षिक साधारण सभा की बैठक एवं चुनाव सोमवार को हुआ। चुनाव अधिकारी अनिल मिश्रा, सेवानिवृत सहायक संचालक (खेल), लोक शिक्षण संचालनालय ने बताया कि एसोसिएशन की नई प्रबंध कारिणी का चुनाव सत्र 2026 से 2030 के लिए संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण द्वारा नामित पर्यवेक्षक प्रवेश जोशी, सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर की उपस्थिति में हुआ। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से छगन मूंदड़ा को पुनः अध्यक्ष निर्वाचित किया। कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान एवं कोषाध्यक्ष प्रभात साहू चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर मनीष बाग, रघुनाथ नायक, व्यंकेश दास मानिकपुरी, संकल्प तिवारी तथा संयुक्त सचिव के लिए प्रीति मिश्रा, रोशनी सेन, स्वाति राजवाड़े, अमन सोनी चुने गए। सरवर एक्का, मयंक डडसेना, भानु प्रताप साहू, एवं ममता सिंह ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य में स्थान मिला। सरजीत सिंह बक्शी, दुर्गेश पटेल, रुक्मणी यादव, अनीता पोडीयम, आकाश रजक, प्रवीण शर्मा, कुलदीप गुप्ता, दीपांजलि खलखो सभा के साधारण सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। नवीन प्रबंधकारिणी के निर्वाचन पर सभी जिला किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधियों एवं खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version