रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोल लेवी घोटाले में नया खुलासा हुआ है. EOW ने विशेष अदालत में 1,500 पन्नों का पूरक चलन पेश किया है, जिसमें कई खुलासे हुए हैं. आरोप पत्र में बताया गया है कि कोल लेवी से जुड़ा लेन-देन कांग्रेस ‘भवन’ में किया जाता था. जब्त हुए दस्तावेजों में भवन नाम से दर्ज एंट्री से कांग्रेस भवन रायपुर में अवैध लेन-देन की पुष्टि हुई है. वहीं पेश चालान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अकाउंटेंट आरोपी देवेन्द्र डड़सेना को कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल का निजी सहायक बताया गया है. Eow का आरोप है कि देवेंद्र डडसेना और सूर्यकांत के रिश्तेदार नवनीत तिवारी कोल लेवी का पैसा वसूलते थे और नेताओं तक कमिशन पहुंचाते थे.

देवेन्द्र डड़सेना को अवैध कोल लेवी वसूली से प्राप्त बड़ी मात्रा में नगदी का रियल रिसीवर और मीडियेटर होने की बात भी सामने आई है. आरोपी देवेंद्र डड़सेना को घोटाले की पूरी श्रृंखला में एक अनिवार्य कड़ी मानी गई है. उनके द्वारा अवैध धनराशि को फिजिकली रिसीव कर रामगोपाल अग्रवाल के निर्देश पर अन्य आरोपियों और नेताओं तक पहुंचने का खुलासा हुआ है.

आरोपी नवनीत तिवारी, सूर्यकांत तिवारी के निर्देश पर रायगढ़ में कोल व्यवसायियों एवं ट्रांसपोर्टरों को भयाकांत कर करोड़ों रुपये की अवैध वसूली करने का भी खुलासा हुआ है. आरोपी सूर्यकांत तिवारी द्वारा कोल स्कैम की अवैध आय से खरीदी गई सम्पत्तियों का बेनामीदार नवनीत तिवारी है. आरोपी नवनीत तिवारी के विरूद्ध डिजिटल, दस्तावेज, मौखिक साक्ष्य आदि से इस बात की पुष्टि हुई है.



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version