राष्ट्रवाणी: राज्य ब्यूरो, , रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक परिवार को लेकर नया सियासी घटनाक्रम सामने आया है। भाजपा सरकार के कौशल विकास मंत्री खुशवंत साहेब के बड़े भाई और सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास के बेटे ढाल दास कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। राजधानी में आयोजित तीजा-पोरा कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। सामाजिक और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली परिवार से आने वाले ढाल दास ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जनता भी जानती है कि भाजपा क्या कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी उन्हें मौका देती है तो वह मुंगेली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहेंगे। पार्टी उन्हें जिस सीट से चुनाव मैदान में उतारेगी, वह वहां से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। ढाल दास ने बताया कि कांग्रेस में शामिल होने से पहले उन्होंने अपने पिता गुरु बालदास और भाई खुशवंत साहेब से चर्चा की थी। उनके मुताबिक, दोनों ने कांग्रेस में शामिल होने को लेकर अपनी सहमति दी थी। मंत्री खुशवंत साहेब ने ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा तोड़ने की राजनीति करती है। कांग्रेस धर्म, समाज और परिवार को बांटने की कितनी भी कोशिश कर ले, वह सफल नहीं होगी। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब का परिवार बाबा गुरु घासीदास की वंश परंपरा से जुड़ा हुआ है। गुरु बालदास के चार बेटे ढाल दास, सोमेश दास, खुशवंत दास और सौरभ दास हैं। उनकी एक बेटी भी है। ढाल दास उनके सबसे बड़े बेटे हैं।
Trending
- निगार सुल्ताना के ‘नो-हैंडशेक’ ड्रामा पर घिरी बांग्लादेश क्रिकेट टीम: हरमनप्रीत के अपमान पर बीसीबी ने झाड़ा पल्ला, क्रिकेट के मैदान पर फिर भड़का विवाद!
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
