राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने चार अगस्त से अगले चार दिनों तक पूरे प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में तेजी आने का पूर्वानुमान जारी किया है। अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अनेक हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसमी वर्षा अब सामान्य से सात प्रतिशत कम रह गई है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग का कहना है कि सक्रिय मानसूनी द्रोणिका और दो चक्रवाती परिसंचरण तंत्र के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर बना रहेगा। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आकाशीय बिजली से बचाव की सलाह दी गई है। राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों तापमान सामान्य से क्रमशः 3.9 और 3 डिग्री अधिक रहे। सुबह 0.5 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। बुधवार को शहर में दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ वर्षा होने तथा अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों में शंकरगढ़ में सर्वाधिक 11 सेंटीमीटर वर्षा हुई। इसके अलावा कुसमी, रतनपुर, सक्ती, भोपालपट्टनम और बेलतरा में 7-7 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। सुकमा, सकोला, बीजापुर, भैरमगढ़, करपावंड, छाल, बरमकेला, सरिया और कई अन्य क्षेत्रों में भी अच्छी वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले दो-तीन दिन और अधिक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून द्रोणिका वर्तमान में अनूपगढ़, दिल्ली, शाहजहांपुर, बस्ती और छपरा होते हुए नागालैंड तक फैली हुई है। उत्तर-पश्चिम बिहार और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण प्रदेश में लगातार नमी पहुंच रही है। इसी वजह से अगले चार दिनों तक अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा की गतिविधियां तेज रहने तथा एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।
Trending
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी
- Raipur Minor Girl Rape Attempted: रायपुर में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, घटना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल, राजधानी के इस इलाके की है वारदात – राष्ट्रवाणी
