रायपुर: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सोमवार की सुबह यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। आनन- फानन में बस में सवार 50 यात्रियों को बाहर निकाला गया। ड्राइवर की सूझबूझ से सभी 50 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घटना खरोरा थाने क्षेत्र की है। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। 50 यात्रियों को लेकर बस बलौदाबाजार जिले से रायपुर के लिए निकली थी। राजधानी ट्रैवल्स में करीब 50 यात्री सवार थे।

बताया जाता है कि भैंसा गांव के पास बस के इंजन में अचानक धुआ निकलने लगा। देखते ही देखते बस में अचानक से आग लग गई। इस पर ड्राइवर ने फौरन कदम उठाते हुए बस के दरवाजे खोल दिए और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलने के लिए कहा। धीरे-धीरे करके सभी 50 यात्री बाहर निकल गए। यात्रियो के निकलने के बाद बस कुछ ही देर में पूरी तरह से जलक रखाक हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ड्राइवर ने समय पर बस को रोक दी और सभी 50 यात्रियों को जिनमें, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सवार थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया नहीं ,तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों की सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम किया गया।

इधर, रायपुर में भी कार में लगी आग
दूसरी ओर राजधानी रायपुर में भी तेलीबांधा थाने क्षेत्र में एक कार में आग लग गई। कार में सवार छह लोग किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इस घटना में किसी प्रकार की जनक्षति नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना राजधानी के अग्रसेन चौक के पास की है।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version