राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): Bijapur Bus Accident News/Image Credit: IBC24 बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां बीजापुर से रायपुर-दुर्ग जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई है (Bijapur Bus Accident News)। इतना ही नहीं इस दर्दनाक सड़क हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।
यह भीषण सड़क हादसा नेलसनार थाना क्षेत्र में हुआ है। बीजापुर से दुर्ग जा रही मनीष ट्रेवल्स की यात्री बस शनिवार रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा नेलसनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाण्डेमुर्गा मोड़ के पास रात्रि करीब 10 बजे हुआ।
दुर्घटनाग्रस्त बस का क्रमांक CG 07-9655 बताया गया है। हादसे में बस में सवार पांच यात्री घायल हुए हैं, जिनमें तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनीष ट्रेवल्स की बस बीजापुर से यात्रियों को लेकर दुर्ग की ओर रवाना हुई थी।
इसी दौरान पाण्डेमुर्गा मोड़ के पास बस दुर्घटना का शिकार हो गई। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में घायल पांच यात्रियों को तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेलसनार लाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों को मौके पर तैनात किया गया। जवानों ने राहत एवं बचाव कार्य में आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद की। साथ ही मौके पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। देर रात हुए इस हादसे के बाद क्षेत्र में बस दुर्घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है। I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good. Web Title: Five people died after a passenger bus overturned in Bijapur 52 हेडमास्टरों का प्रधानाचार्य पद पर प्रमोशन, दिवाली से पहले मिली बड़ी खुशखबरी, जानें तनख्वाह में कितनी बढ़ोतरी अंगद के बाद ‘जिन्ना’, विपक्ष का निशाना, यूपी में चुनावी जंग का हुआ आगाज, किसके नैरेटिव में कितना दम?
पृथक राज्य का जश्न.. ‘महतारी’ पर प्रश्न! राज्योत्सव से पहले सियासी बखेड़ा, खुशी के अवसर पर उपेक्षा के आरोप क्यों? एक सीट सौ विवाद, मप्र में सियासी फसाद!
हरदीप के नामांकन पर विवाद, क्या वाकई प्रत्याशी उतारने जा रही कांग्रेस? हरदीप पुरी के नाम 5 करोड़ 50 लाख रु का पर्सनल लोन, दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में दी संपत्ति की जानकारी रामायणम् का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, कैसी है परफॉर्मेंस और क्या है 7 स्ट्रॉन्ग सीक्वेंस, जानें यहां CG में हड़ताली पटवारियों पर एक्शन!
संघ के प्रदेश अध्यक्ष को सरकार ने किया निलंबित, जानिए क्यों कर रहे प्रदर्शन? सरकारी आवास में मिली महिला सिपाही की लाश, फांसी लगाकर दी जान? सुसाइड नोट की बातें पढ़कर उड़े सबके होश
