राष्ट्रवाणी (छत्तीसगढ़ ब्यूरो): पहली नवंबर को प्रदेशवासियों के लिए बड़ा खास दिन है, खासकर उन लोगों लिए जिन्होंने छग निर्माण के संघर्ष को देखा है, उसे जिया है। उसी मान-सम्मान को प्रकट करने, छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर छग महतारी की प्रतिमा स्थापित की गई। प्रदेश की पहचान और मान से जुड़े लगभग सभी मंचों पर छग महतारी का चित्र शामिल किया गया, लेकिन विपक्ष का आरोप है कि राज्योत्सव के मंच पर छग महतारी की फोटो ना लगाकर मौजूदा सरकार ने बड़ा अपमान किया है।
जवाब में बीजेपी ने भी कांग्रेस सरकार के दौर के कई दागों का जिक्र किया। गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस हर बात पर सियासी तौर पर बखेड़ा खड़ा करती है। 1 नवंबर छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस से 3 दिवसीय राज्योत्सव की शुरूआत हो रही है।
सरकार और सरकारी तंत्र 26वें वर्ष में राज्य की तरक्की, उपलब्धियां और आगामी संकल्पों को प्रदर्शित करने की तैयारी में जुटा है। इसी बीच राज्य उत्सव के मुख्य मंच पर छग महतारी की तस्वीर ना होने को लेकर छग कांग्रेस ने बीजेपी सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल उठा दिए। वहीं, इस संबंध में कांग्रेस के पोस्ट पर DCM अरुण साव ने करारा पलटवार किया और कहा कि अपने घोटालों से प्रदेश को 5 साल तक बदनाम करने वाले, छत्तीसगढ़ियावाद के नाम पर 5 साल तक प्रदेश को लूटने वाले और तो और जो खुद अपने नेता को खुश करने राज्योत्सव छोड़ दिल्ली में हैं वो किस मुंह से छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान की बात कर रहे हैं ?
बीजेपी का दावा है कि प्रदेश की सालों पुरानी समस्याओं जैसे नक्सलवाद, धर्मांतरण को दूर करने का काम बीजेपी सरकार ने किया, प्रदेश में निरंतर विकास की राह बीजेपी ने पक्की की। प्रदेश का गौरव बढ़ाया जबकि कांग्रेस ने शराब, कोयला, डीएमएफ घोटाला कर प्रदेश को बदनाम किया है तो दूसरी तरफ कांग्रेस याद दिला रही है कि राज्य के स्थापना के मुख्य उत्सव तक में छग महतारी की उपेक्षा की जा रही है।
सवाल ये है कि राज्य के उत्सव के, खुशी के अवसर पर भी ये तंज, उपेक्षा के आरोप क्यों? सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है।
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है। Web Title: Chhattisgarh’s State Festival Sparks Political Controversy 52 हेडमास्टरों का प्रधानाचार्य पद पर प्रमोशन, दिवाली से पहले मिली बड़ी खुशखबरी, जानें तनख्वाह में कितनी बढ़ोतरी अंगद के बाद ‘जिन्ना’, विपक्ष का निशाना, यूपी में चुनावी जंग का हुआ आगाज, किसके नैरेटिव में कितना दम?
एक सीट सौ विवाद, मप्र में सियासी फसाद! हरदीप के नामांकन पर विवाद, क्या वाकई प्रत्याशी उतारने जा रही कांग्रेस? हरदीप पुरी के नाम 5 करोड़ 50 लाख रु का पर्सनल लोन, दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में दी संपत्ति की जानकारी रामायणम् का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, कैसी है परफॉर्मेंस और क्या है 7 स्ट्रॉन्ग सीक्वेंस, जानें यहां CG में हड़ताली पटवारियों पर एक्शन!
संघ के प्रदेश अध्यक्ष को सरकार ने किया निलंबित, जानिए क्यों कर रहे प्रदर्शन? सरकारी आवास में मिली महिला सिपाही की लाश, फांसी लगाकर दी जान? सुसाइड नोट की बातें पढ़कर उड़े सबके होश छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, इस जिले में पलटी यात्रियों से भरी बस, कई लोग हुए घायल

